Responsive Scrollable Menu

20 मई से शुरू होंगे AFCAT 2 2026 के लिए आवेदन, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें चयन प्रक्रिया और पात्रता

भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 (AFCAT 2 2026) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार 19 जून 2026 रात 11:30 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://afcat.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या 300 से अधिक होने की उम्मीदवार है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है। पाठ्यक्रम की शुरुआत जुलाई 2027 के पहले सप्ताह में होगी। पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर पाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ  उम्मीदवारों का बारहवीं में फिजिक्स और गणित विषय के साथ पास होना अनिवार्य है। बीटेक/बीई डिग्री वाले  उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.Tech की डिग्री होनी।  गेट स्कोर एंट्री के लिए वैलिड गेट स्कोर होना भी अनिवार्य है। ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल पदों के लिए संबंधी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा 20 से लेकर 26 वर्ष तय की गई है। आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले आवेदनों की स्क्रीन होंगी। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरा चरण एसएसबी इंटरव्यू का होगा, जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट, इंटरव्यू इत्यादि शामिल हैं। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नियुक्ति के बाद लेवल 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। फ्लाइट कैडेट के लिए एक साल की ट्रेनिंग के दौरान फिक्स्ड स्टाइपेंड 56,100 रुपये प्रतिमाह होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर AFCAT 2/2026 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र को भरें।
  5. दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका कंफर्मेशन पेज निकालकर अपने पास जरूर रख सकते हैं।
023589-6a02c45c3608c45435295 (1)

Continue reading on the app

इम्यूनोथेरेपी क्या है और कैंसर के इलाज में कितनी असरदार है?

सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के बाद अब इम्यूनोथेरेपी कैंसर इलाज का एक अहम विकल्प बनकर उभरी है.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं साक्षी चौधरी? जिन्होंने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन को चौंकाया, एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले निकहत को बड़ा झटका

Nikhat zareen not qualify for commonwealth games asian games: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई हैं. उन्हें ट्रायल्स में साक्षी चौधरी ने हरया. कौन हैं साक्षी चौधरी जिन्होंने निकहत के सपने पर फेरा पानी, आइए जानते हैं. Thu, 14 May 2026 22:34:21 +0530

  Videos
See all

Iran-Pakistan Deal: ईरान-पाक 'सीक्रेट डील' लीक! अमेरिका के उड़े होश!| Secret Deal Revealed | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T17:45:03+00:00

Prateek Yadav Death Live: प्रतीक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा |Akhilesh Yadav |Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T17:46:05+00:00

Ahmedabad Viral Video : लड़की की करतूत CCTV में हुई कैद | #viralvideo #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T17:33:37+00:00

Prateek Yadav Death Latest LIVE : अपर्णा यदाव के घर से लाइव | Aparna Yadav House | Akhilesh | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T17:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers