Responsive Scrollable Menu

गाजियाबाद का भविष्य बदलेगा, GDA की 172वीं बोर्ड बैठक में एरोसिटी, क्रिकेट स्टेडियम और हरनंदीपुरम को मिली हरी झंडी

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की 172वीं बोर्ड बैठक आज प्राधिकरण सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मेरठ मण्डल के आयुक्त और GDA बोर्ड अध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी ने की. इस बैठक में शहर के दीर्घकालिक विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिससे गाजियाबाद NCR का एक अत्याधुनिक और निवेश-अनुकूल शहर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा.

एरोसिटी: गेम चेंजर परियोजना को स्वीकृति

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला एरोसिटी परियोजना को लेकर था. राजनगर एक्सटेंशन के निकट ग्राम मोरटा, अटौर और मेवला अगरी क्षेत्र में लगभग 200.2515 हेक्टेयर भूमि पर यह महत्वाकांक्षी परियोजना विकसित की जाएगी. 

बोर्ड ने तीन मॉडलों के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने को मंजूरी दी:
- लैंड पूलिंग
- आपसी सहमति से भूमि क्रय
- अधिनियम के तहत भूमि अर्जन

वित्तीय अनुमोदन को भी मिली स्वीकृति

परियोजना के लिए 2813 करोड़ रुपए के वित्तीय अनुमोदन को भी स्वीकृति मिल गई. एरोसिटी में आधुनिक आवासीय सेक्टर, कॉर्पोरेट हब, कमर्शियल क्षेत्र, होटल, कन्वेंशन सेंटर, विश्वस्तरीय सड़कें, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. यह परियोजना बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का इंजन साबित होने वाली है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का रास्ता साफ

UPCA (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के साथ जॉइंट वेंचर मॉडल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई. दोनों पक्षों की 50-50 प्रतिशत भागीदारी होगी. यह स्टेडियम केवल खेल सुविधा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, हॉस्पिटैलिटी और कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देगा. गाजियाबाद अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार हो रहा है.

हरनंदीपुरम आवासीय योजना को नई गति

हरनंदीपुरम आवासीय योजना के द्वितीय चरण के लिए ग्राम भावापुर, मोरटा और शाहपुर निज-मोरटा क्षेत्र की 125.2874 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीदने के लिए 2179.50 करोड़ रुपए की धनराशि को स्वीकृति दी गई. यह योजना चौड़ी सड़कों, आधुनिक सीवरेज, हरित क्षेत्र, पार्क, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं और स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर वाली अत्याधुनिक आवासीय परियोजना होगी.

 अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • अग्नि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 102 मीटर ऊंचाई तक काम करने वाले हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी. GDA ने इसके लिए 100 करोड़ रुपए पहले ही उपलब्ध करा दिए हैं.
  • वेब सिटी परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध पूरा करने के निर्देश.
  • इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 में व्यावसायिक भूखंड को ग्रुप हाउसिंग में बदलने और सन सिटी की संशोधित DPR को मंजूरी.
  • मॉडल जोनिंग रेगुलेशन्स-2025 के अनुरूप संशोधनों को स्वीकृति.

शहर के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा

GDA उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल, वित्त नियंत्रक ए.के. वाजपेयी, सचिव विवेक कुमार मिश्रा और अन्य बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में शहर के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई.

परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूरा

GDA का स्पष्ट संदेश है कि गाजियाबाद को सुरक्षित, आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. एरोसिटी और क्रिकेट स्टेडियम जैसी परियोजनाएं न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे NCR के विकास की तस्वीर बदलने वाली साबित होंगी. यह बैठक गाजियाबाद के भविष्य की दिशा तय करने वाली साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर, कैश वैन लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर

Continue reading on the app

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार यूजर्स को जोड़ने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहे हैं और इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर “इंस्टैंट्स” लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब बिना किसी एडिटिंग के सीधे अपनी तस्वीरें दोस्तों को भेज सकेंगे। यह तस्वीरें देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगी और इसका मकसद ज्यादा रियल और तुरंत साझा किए जाने वाले पलों को बढ़ावा देना है। 
मौजूदा जानकारी के अनुसार यह फीचर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध करा दिया गया है और कुछ देशों में इसका अलग स्टैंडअलोन ऐप भी टेस्ट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के अनुसार यह फीचर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अपने दिन-प्रतिदिन के साधारण और वास्तविक पलों को बिना किसी फिल्टर या एडिट के शेयर करना चाहते हैं, क्योंकि अब बहुत से लोग प्रोफाइल पर कम पोस्ट कर रहे हैं।

इस नए फीचर में यूजर इंस्टाग्राम इनबॉक्स के नीचे दाईं ओर दिखने वाले कैमरा आइकन से फोटो क्लिक करके उसे सीधे अपने करीबी दोस्तों या उन लोगों को भेज सकते हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं और बदले में खुद भी फॉलो किए जाते हैं। एक बार फोटो खोलने के बाद वह गायब हो जाती है और उसे दोबारा नहीं देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि इसमें किसी भी तरह के एडिटिंग टूल्स नहीं दिए गए हैं, केवल फोटो लेने से पहले कैप्शन लिखने का विकल्प मिलता है। तस्वीर भेजने के तुरंत बाद उसे वापस लेने का बहुत सीमित समय मिलता है, जिसके बाद वह सीधे रिसीवर के इनबॉक्स में पहुंच जाती है।

इंस्टाग्राम ने इसमें सुरक्षा को भी शामिल किया है, जिसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को रोकने जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही यह फीचर टीन अकाउंट्स और पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम से भी जुड़ा है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और उनका स्क्रीन टाइम भी कंट्रोल किया जा सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार भेजी गई तस्वीरें भले ही दूसरों के लिए गायब हो जाती हों, लेकिन भेजने वाले के लिए वे एक निजी आर्काइव में एक साल तक सुरक्षित रहती हैं, जिससे बाद में उन्हें “रीकैप” के रूप में स्टोरी में साझा भी किया जा सकता है।

इसके अलावा इंस्टाग्राम इस फीचर के साथ एक अलग स्टैंडअलोन ऐप भी चुनिंदा देशों में टेस्ट कर रहा है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को तेजी से कैमरा एक्सेस देना है। यह ऐप सीधे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा रहेगा और इससे भेजी गई तस्वीरें मुख्य ऐप पर भी दिखाई देंगी।

कुल मिलाकर इंस्टाग्राम का यह नया फीचर सोशल मीडिया पर अधिक सरल, तेज और वास्तविक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पहले ‘मक्खन’ लगाया, फिर डंडा उड़ाया…युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा के साथ कर दिया बड़ा खेल

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी फिरकी से रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज को फंसा लिया. चहल ने रोहित को 25 रन के स्कोर पर बोल्ड किया. Thu, 14 May 2026 23:08:53 +0530

  Videos
See all

NKP Show | अगर लोग अपना गैरजरूरी सोना सरकार को ब्याज पर दे दें तो कैसे अमेरिका भी पीछे छूट जाएगा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:30:47+00:00

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने कह दी बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #shatrughansinha #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:33:58+00:00

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ये क्या बोलने लगे ? #shorts #ytshorts #shatrughansinha #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:35:07+00:00

NEET पेपर लीक मामले में Dharmendra Pradhan के घर बड़ी बैठक, एक्शन प्लान पर मंथन तेज | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:31:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers