Mango Eating Tips: गर्मी के मौसम में आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरीके से खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आम खाने से पहले उसे कुछ समय पानी में भिगोकर रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसा नहीं करने पर आम में मौजूद फाइटिक एसिड और केमिकल्स शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं, जिससे पिंपल्स, पेट की गड़बड़ी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अधिक मात्रा में आम खाने से ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है. खासतौर पर डायबिटीज और मोटापे से परेशान लोगों को सीमित मात्रा में आम का सेवन करना चाहिए.
आरसीबी ने अब तक अच्छा खेला है लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक नहीं चले. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 167 रन का पीछा करते हुए उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और टीम मुश्किल से जीत पाई थी. टीम आगे ऐसी स्थिति से बचना चाहेगी.
भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हमेशा मुश्किल रहा है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में इस समय मुकाबला अपने चरम पर पहुंच चुका। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टीम इंडिया में ओपनिंग स्लॉट को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और अब संजू सैमसन ने खुद इस पर खुलकर बात की।
संजू सैमसन ने माना कि ईशान किशन की शानदार फॉर्म देखकर उन्हें महसूस होने लगा था कि उनकी जगह खतरे में पड़ सकती। खास बात यह रही कि सैमसन ने यह बात पूरी ईमानदारी के साथ कैमरे पर स्वीकार की।
सीएसके पॉडकास्ट में अभिनव मुकुंद से बातचीत करते हुए संजू ने कहा कि ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त मेहनत करके टीम इंडिया में वापसी की थी। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल ईशान के लिए आसान नहीं थे, क्योंकि वह लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार रन बनाते रहे।
संजू ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ईशान किशन अचानक से टीम में वापस आया। उसने मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, झारखंड को चैंपियन बनाया और अपनी मेहनत से फिर से टीम इंडिया तक पहुंचा।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम खिलाड़ी हमेशा खुद को ही देखते रहते हैं। मुझे लगा कि मैंने भी मेहनत की है, लेकिन ईशान ने जिस तरह वापसी की, वह कमाल था। मुझे सच में महसूस होने लगा था कि वह मेरी जगह लेने आ रहा है।'
सैमसन ने एक और दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन का शतक देखने के बाद उन्होंने खुद से कहा था कि शायद अब मौका ईशान को मिलना चाहिए।
संजू ने कहा, 'जब उसने तिरुवनंतपुरम में सेंचुरी लगाई तो मैंने खुद से कहा- संजू अब इसे जाने दो, यह लड़का ज्यादा डिजर्व करता है। तुम्हें मौके मिले लेकिन तुम रन नहीं बना पाए। दूसरी तरफ वह खिलाड़ी लगातार शानदार फॉर्म में है।'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम चयन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ईशान किशन की टीम में वापसी हुई, जबकि टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ा। वहीं संजू सैमसन भी शुरुआत में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और टूर्नामेंट के बीच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी किया गया था। उस दौरान ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली।
हालांकि टूर्नामेंट के आखिर में भारत के लिए सब कुछ शानदार रहा। फाइनल में संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा तीनों ने अर्धशतक लगाए और टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।