एक ड्रॉप कैच ने खत्म किया कीपर का करियर, बल्लेबाजी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड फिर भी टीम से बाहर, 76 साल पहले हुआ था कांड
950 के दशक में भारत में विकेटकीपिंग चयन किसी ‘रूसी रूलेट’ जैसा महसूस होता था एक गलती, और आप टीम से बाहर. इस अराजकता में जिन नामों ने जगह बनाई, उनमें से एक थे पी.जी. “नाना” जोशी. पुणे के इस विनम्र खिलाड़ी ने अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बर्तन तक धोए, और बाद में भारत के लिए विकेट के पीछे खड़े हुए.
Sonu Nigam के शो में स्टेज पर चढ़ गया फैन: माइक लेकर गाने लगा गाना! सिंगर बोले- 'क्यों पिटने वाले काम करते हो!' Video Viral
Sonu Nigam Concert: मशहूर सिंगर सोनू निगम को गाने और कॉन्सर्ट सुनना फैंस की पसंद है। कई बार लाइव कॉन्सर्ट्स में फैंस अपनी सीमा भूल जाते हैं, और कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जो बाद में चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जहां सोनू निगम कोल्हापुर अपना लाइव कॉन्सर्ट दे रहे थे।
परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और सोनू निगम के पैर छूने की कोशिश करने लगा। इस शॉकिंग घटना से कुछ पल के लिए माहौल टेंशन में हो गया, और सिंगर को बीच में ही गाना रोकना पड़ा।
सोनू निगम के स्टेज पर चढ़ा फैन, गाने लगा गाना
कोल्हापुर में हुए कॉन्सर्ट से वीडियो सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि सोनू निगम दबंग फिल्म का गाना 'चोरी किया रे जिया' गा रहे हैं। इसी दौरान एक फैन बैरिकेड्स तोड़कर स्टेज पर चढ़ जाता है। सोनू निगम हैरान हो जाते हैं और डर से पीछे हटते हैं। बाद में फैन उनके पैरों पर गिर जाता है। घटना के तुरंत बाद सिक्योरिटी टीम हरकत में आई और फैन को स्टेज से नीचे ले जाने लगी। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।
सोनू निगम ने गुस्सा करने की बजाय दिखाई समझदारी
अक्सर ऐसी घटनाओं में कलाकार नाराज हो जाते हैं, लेकिन सोनू निगम ने बेहद शांत अंदाज में स्थिति को संभाला। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “वाह, शाबाश,” जिससे दर्शक भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, जब सिक्योरिटी फैन को बाहर ले जा रही थी, तब सोनू निगम ने उसे वापस स्टेज पर बुला लिया। उन्होंने फैन को गाने का मौका भी दिया। फैन ने सोनू निगम के लोकप्रिय गाने ‘चोरी किया रे जिया’ की कुछ लाइनें गाईं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।
सोनू निगम बोले- 'क्यों पिटने वाले काम करते हो'
सोनू निगम ने खुद भी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और मजाकिया अंदाज में लिखा, “क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस बोले- सिर्फ सोनू निगम ही ऐसा कर सकते हैं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सोनू निगम की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि जिस शांति और समझदारी से उन्होंने स्थिति को संभाला, वह हर किसी के बस की बात नहीं है।
एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ सोनू निगम ही इसे इतनी खूबसूरती से संभाल सकते थे।” वहीं दूसरे ने कहा, “उन्होंने फैन को डांटा नहीं, बल्कि गाने का मौका दे दिया। यही उन्हें सबसे अलग बनाता है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






















