Mrunal-Yashasvi: कैफे के बाहर 24 साल के क्रिकेटर संग दिखीं मृणाल ठाकुर, डेटिंग की उड़ी अफवाह तो दिया जोरदार जवाब
Mrunal Thakur-Yashasvi Jaiswal Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। 34 वर्षीय मृणाल का नाम भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक कैफे में देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब मृणाल ठाकुर ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
यशस्वी संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल का रिएक्शन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मृणाल और यशस्वी एक ही मुंबई कैफे में नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया पेजों ने दोनों के बीच कथित रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं।
मृणाल ने ऐसी ही एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए अफवाहों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ब्रो रिलैक्स...” और सवाल किया कि आखिर सिर्फ एक ही जगह पर नजर आने से लोग कैसे यह मान सकते हैं कि दोनों साथ हैं। देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जेन जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए और ज्यादा व्यूज मिलेंगे।"
पहले धनुष के साथ भी जुड़ा था मृणाल का नाम
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी सेलिब्रिटी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले अभिनेत्री का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ भी जोड़ा गया था।
सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर भी दावे किए गए थे। यहां तक कि एक तारीख को लेकर भी अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ और मृणाल ने भी इन खबरों का खंडन किया था।
मृणाल का वर्क फ्रंट
मृणाल ठाकुर लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था।
अब अभिनेत्री ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी भी हैं। यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
Career Tips: CLAT ही नहीं, ये 5 एग्जाम्स भी हैं गेम-चेंजर.. बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे बनाएं करियर
Nagaur Top 5 Career Tips: लॉ में करियर बनाने के लिए केवल क्लैट ही विकल्प नहीं है. कई अन्य एंट्रेंस एग्जाम्स जैसे AILET, LSAT, DU LLB, Symbiosis LAW, और BHU LLB भी स्टूडेंट्स को अवसर देते हैं. इन परीक्षाओं की तैयारी से छात्र उच्च शिक्षा और प्रतिष्ठित लॉ जॉब्स के लिए योग्य बन सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









