वैभव सूर्यवंशी जून में खेलेंगे ट्राई सीरीज... पहली बार करेंगे इस देश का दौरा, विस्फोटक बैटिंग का मिला इनाम
Vaibhav sooryavanshi Sri Lanka Tri Series: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद जून में ट्राई सीरीज खेलेंगे. इंडिया ए टीम में उन्हें पहली बार जगह मिली है. आईपीएल के बाद इंडिया ए टीम श्रीलंका का दौरा करेगी जहां वह मेजबान और अफगानिस्तान के साथ ट्राई सीरीज में भिड़ेगी. बीसीसीआई ने जून में श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए 'इंडिया ए' टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे, जबकि रियान पराग उप-कप्तान होंगे. इस दौरे का मुख्य आकर्षण 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्हें आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है. भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच यह रोमांचक सीरीज 9 जून से दांबुला में शुरू होगी.
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में मिली जगह, श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज, तिलक वर्मा बने कप्तान, देखें पूरा स्क्वॉड
Vaibhav Sooryavanshi India A Tri series: बिहार के महज 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंडिया 'ए' स्क्वॉड में जगह मिल गई है. आईपीएल 2026 के बीचों-बीच बीसीसीआई ने श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया 'ए' स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसमें तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपी गई है. आईपीएल के कई खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















