इजरायली हमले में लेबनान के 6 लोगों की मौत और 7 घायल
बेरूत, 12 मई (आईएएनएस)। लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर इजरायली हमले जारी हैं। एक कस्बे पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए ने इसकी जानकारी दी।
नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) के अनुसार पश्चिम बेका में दुश्मन सेना की ओर से निकासी चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद, दुश्मन के युद्धक विमानों ने पश्चिम बेका के सहमार कस्बे को निशाना बनाया।
एनएनए के अनुसार, सोमवार रात इजरायली हमलों ने कफर डूनिन में एक घर को निशाना बनाया। यह कस्बा बेरूत से लगभग 95 किलोमीटर (59 मील) दूर स्थित है। एनएनए के मुताबिक, घायलों को तटीय शहर टायर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दक्षिणी लेबनान के बिंत जुबैल इलाके में भी इजरायली बलों ने ऐन अल-सगीरा मोहल्ले में कई मकानों को ध्वस्त कर दिया।
इस घटना पर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईडीएफ ने सोहमोर पर हमले को लेकर चेतावनी जरूर दी थी। इलाके के लोगों को शहर को खाली करने की धमकी दी गई थी।
सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि यह “निवासियों के लिए तत्काल चेतावनी” है कि वे बेका घाटी स्थित इस शहर को खाली कर दें और “कम से कम 1,000 मीटर (0.6 मील) दूर खुले इलाकों” में चले जाएं।
यह आदेश इजरायली सेना द्वारा हाल के महीनों में जारी किए गए ऐसे कई आदेशों में से एक है। इजरायली हमलों की वजह से दक्षिणी लेबनान में, लोग जबरन विस्थापित हो रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में करीब 2,869 लोगों की मौत हो चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, लेबनान के सामाजिक मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि इजरायली हमलों और सैन्य कार्रवाई के कारण देश में 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Breast Cancer Symptoms in Women: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे? दिखते हैं ये संकेत, जानें बचाव
Breast Cancer Symptoms in Women: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली एक गंभीर बीमारी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने की वजह से कई मामलों में यह बीमारी देर से पकड़ में आती है. अगर ब्रेस्ट कैंसर की पहचान शुरुआती स्टेज में ही हो जाए तो इसका इलाज करना आसान और ज्यादा असरदार हो सकता है. माना जाता है कि यही वजह है कि महिलाएं इस बीमारी के बारे में समय से जान नहीं पाती है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं महिलाओं में Breast Cancer होने के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं, इनकी पहचान कैसे करें और बचाव.
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर केवल अधिक उम्र की महिलाओं को नहीं होता है. अब यह बीमारी कम उम्र की महिलाओं में भी देखी जा रहा है. कई बार महिलाएं स्तन में होने वाले छोटे बदलावों को सामान्य समझकर उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं जबकि यही बदलाव बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.
ऑन्कोलॉजिस्ट ने ब्रेस्ट कैंसर पर क्या बताया?
एशियन हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की एचओडी एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रूचि सिंह बताती हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि शुरुआती लक्षणों की पहचान होने पर इसका इलाज सफलतापूर्वक किया जा सकता है. महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले बदलावों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और किसी भी असामान्य संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Home Remedy For Constipation: ये 5 आसान नुस्खे करेंगे पेट साफ! आज से ही ट्राई करके देखें
कैसे होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण?
1.स्तन में गांठ महसूस करना
डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेस्ट में गांठ महसूस होना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे सामान्य संकेत होता है. हालांकि, हर गांठ कैंसर नहीं होती है लेकिन यदि गांठ लंबे समय तक बनी रहे या उसका आकार बढ़ने लगे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. कई मामलों में यह गांठ दर्द रहित होती है, इसलिए महिलाएं इसे गंभीरता से नहीं लेतीं.
2. स्तन के आकार और स्किन में बदलाव
विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्रेस्ट के आकार या स्किन में बदलाव भी चेतावनी संकेत हो सकते हैं. यदि ब्रेस्ट की त्वचा मोटी दिखाई दे, सिकुड़ने लगे या उसमें गड्ढे जैसे निशान नजर आएं, तो यह गंभीर संकेत है. इसके अलावा, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या वहां से किसी प्रकार का डिस्चार्ज होना भी Breast Cancer की ओर इशारा करता है.
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण
- स्तनों में गांठ और कठोरता होना
- स्किन में बदलाव
- निप्पल से खून आना या कोई तरल निकलना
- स्तनों की आकृति में बदलाव होना
- निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना
- बगल में गांठ महसूस करना
महिलाओं की देरी बढ़ा रही बीमारी
डॉक्टर रुची बताती हैं कि कई महिलाएं सिर्फ दर्द महसूस होने पर ही जांच कराने के बारे में सोचती हैं जबकि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण में हमेशा दर्द महसूस नहीं होता है. इसलिए, नियमित रूप से समय-समय पर जांच करवानी चाहिए और जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है.
अंडरआर्म्स में गांठ या सूजन भी चेतावनी संकेत!
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बगल में सूजन और गांठ महसूस होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है. कई बार कैंसर सेल्स लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाती हैं, जिसकी वजह से बगल के हिस्से में सूजन दिखाई दे सकती है. ऐसे किसी भी बदलाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
बीमारी की हिस्ट्री भी ब्रेस्ट कैंसर की वजह
डॉक्टरों का कहना है कि यदि परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा हो तो महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. इसके अलावा, बढ़ती उम्र, मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान, शराब का सेवन और हार्मोनल बदलाव भी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.
महिलाएं जरूर करवाएं ये जांचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ महिलाओं को समय-समय पर 'ब्रेस्ट सेल्फ-एक्जामिनेशन' की सलाह देते हैं. महीने में एक बार खुद से स्तनों की जांच करने से किसी भी असामान्य बदलाव का जल्दी पता लगाया जा सकता है. इसके साथ ही वे महिलाएं, जो 40 वर्ष की उम्र या उसके ऊपर, उन्हें नियमित रूप से मैमोग्राफी जांच करवानी चाहिए.
जागरूकता ही करेगी बीमारी का पतन
डॉक्टरों के मुताबिक, किसी भी बीमारी का पतन तब हो सकता है जब लोगों में जागरूकता हो. इसलिए, हर किसी को घातक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए और समय पर जांच करवानी चाहिए. महिलाओं को डरने की बजाय सतर्क रहने की जरूरत है. यदि शुरुआती स्टेज में ऐसी बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज सफल हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अब और भी ज्यादा कारगर हो चुका है. इसलिए, घबराएं नहीं.
कैसे होगा ब्रेस्ट कैंसर से बचाव?
डॉक्टरों का कहना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. प्रतिदिन व्यायाम करें, संतुलित भोजन खाएं, वजन नियंत्रित रखना और तनाव कम करना महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation













.jpg)






