Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार वैश्विक अस्थिरता के चलते लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 366 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,648 और निफ्टी 91 या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,724 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी और सर्विसेज शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी सर्विसेज टॉप लूजर थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी तरफ सूचकांकों में निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 178 अंक या 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,347 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 472 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,785 पर था।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एसबीआई गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, आईटीसी, एलएंडटी और टाइटन लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिका बाजार सोमवार को हल्के हरे निशान में बंद हुआ। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.19 प्रतिशत और नैस्डैक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान का शांति प्रस्ताव खारिज करने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव फिर से बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, अमेरिकी नाकेबंदी और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम जैसे मुद्दों को लेकर विवाद बना हुआ है।

इसके चलते कच्चे तेल में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'ऐसा किया होता तो...', दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार

Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन अब टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम का सामना धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स से हुआ, जिसके हाथों उन्हें 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रोमांचक मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने हार का जिम्मेदार किसे बताया...

210 का स्कोर भी श्रेयस अय्यर को लगा कम

PBKS VS DC मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बोर्ड पर लगाए थे. मगर, ये लक्ष्य कम पड़ गया और दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंद शेष रहते हुए ही इसे हासिल कर लिया और 3 विकेट से मैच जीत लिया. 

श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में 210 रन के स्कोर पर कहा, बिलकुल, "मुझे लगता है कि इस विकेट पर गेंद की स्विंग और उछाल को देखते हुए 30 रन और बन सकते थे."

गेंदबाजों को लेकर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?

पंजाब किंग्स ने बल्ले से तो 210 रन बना लिए थे, लेकिन गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके, नतीजन पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या आपके मन में यह विचार आया था कि बीच में चहल से एक ओवर करवा लें?

इसके जवाब में श्रेयस अय्यर ने कहा, "मेरे मन में यह विचार जरूर आया था, लेकिन जिस तरह से गेंद स्विंग हो रही थी और सीमर्स को मदद मिल रही थी, मुझे लगता है कि अगर हमने अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रखा होता, तो हम विकेट ले सकते थे, लेकिन दुर्भाग्य से फिर से ऐसा नहीं हो पाया."

श्रेयस अय्यर ने मानी गलती

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों पंजाब किंग्स को 3 विकेट से करारी हार मिली. मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने गलती मानी और कहा कि योजना में कहीं न कहीं कमी रह गई. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या आपने अंत में यॉर्कर के बारे में सोचा था या आप अभी भी पिच पर ही गेंदबाजी कर रहे थे?

इसपर उन्होंने कहा, "पिच पर ही गेंदबाजी कर रहे थे. मैं हमेशा कहता हूं कि हार्ड लेंथ, या उससे थोड़ी कम हार्ड लेंथ की गेंद सबसे अच्छी होती है, खासकर जब कोई नया बल्लेबाज आ रहा हो. उस पर शॉट लगाना आसान नहीं होता क्योंकि अगर आप बार-बार वही गेंदें फेंकते हैं, तो कम से कम एक गेंद पर, मिस-हिट होने की संभावना रहती है और आपको विकेट मिल सकता है. हमारी योजना में कमी रही है."

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अक्षर पटेल पर BCCI ने की कार्रवाई, PBKS vs DC मैच में की थी ये गलती

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स के खिलाफ DC के कप्तान अक्षर पटेल स्लो ओवर रेट का शिकार बने हैं, जिसके लिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. Tue, 12 May 2026 11:02:44 +0530

  Videos
See all

Hooghly: TMC Party Office के ऊपर Hawkers Market की छत से तेज हथियार और बम बरामद, जांच जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T04:05:39+00:00

Big Breaking On PM Modi Appeal To Nation LIVE: भारत में फिर 'लॉकडाउन'? | Gold | Petrol-Diesel | LPG #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T03:52:35+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony News LIVE: 48 घंटो में TMC साफ? | Mamata | TMC | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T03:59:46+00:00

UP Encounter News: Police और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़! 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T04:06:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers