CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच; एफआईआर दर्ज
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड को लेकर बड़ा एक्शन हुआ है. दरअसल, चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. डीआईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच करेगी. सीबीआई की टीम जांच के लिए आज ही पश्चिम बंगाल पहुंच जाएगी और पुलिस से जांच की जिम्मेदारी लेगी. बता दें कि इससे पहले, राज्य पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.
#BREAKING: Chandranath murder case, involving the PA of West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari, has been handed over to the CBI. A seven-member Special Investigation Team (SIT), led by a DIG-rank officer, will probe the case. The CBI will take over the investigation from… pic.twitter.com/vQngzFDqwg
— IANS (@ians_india) May 12, 2026
Iran War Impact: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार कर रही मंथन; मोदी ने दोबारा की देशवासियों से अपील
विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार अब गैर-जरूरी आयातों पर नियंत्रण, पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी और गोल्ड इम्पोर्ट पर सख्ती जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सोने की खरीद टालने और विदेशी मुद्रा खर्च कम करने की अपील की है।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और RBI के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है, ताकि वैश्विक संकट के असर से भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाया जा सके।
पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि पर विचार
केंद्र सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि शामिल है। सूत्रों के अनुसार, सोना और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान ऐसे आयात हैं जिन्हें गैर-जरूरी श्रेणी में देखा जा रहा है। इन पर नियंत्रण लगाकर विदेशी मुद्रा की बचत करने की योजना है। अधिकारियों ने देश के चालू खाता घाटा लगातार बढ़ने पर चिंता जताई है।
आयात बढ़ने और तेल की ऊंची कीमतों के कारण डॉलर का बहिर्वाह बढ़ा है। माना जा रहा है कि यदि गैर-जरूरी आयातों पर नियंत्रण लगाया जाए, तो विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कुछ कम किया जा सकता है। हालांकि वित्त मंत्रालय और आरबीआई की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
तेल संकट से बढ़ा रुपए पर दबाव
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। होर्मुज से तेल आपूर्ति प्रभावित होने और ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऊंचे आयात बिल के कारण विदेशी मुद्रा तेजी से खर्च हो रही है, जिससे भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया है।
रुपए को संभालने के लिए आरबीआई इस साल लगातार बाजार में हस्तक्षेप कर रहा है। 1 मई तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 690.7 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले एक महीने का सबसे निचला स्तर है। हालांकि यह भंडार अब भी लगभग 10 से 11 महीनों के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
आरबीआई भी उठा सकता है नए कदम
भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी रोकने के लिए कई कदम उठा चुका है। आरबीआई ने बैंकों की दैनिक ओपन पोजिशन लिमिट 100 मिलियन डॉलर तक सीमित कर दी थी। इसके अलावा केंद्रीय बैंक आयातकों के लिए करेंसी हेजिंग नियमों में बदलाव और निर्यातकों को डॉलर तुरंत देश में वापस लाने के निर्देश जैसे कदमों पर भी विचार कर सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार आर्थिक अनुशासन और विदेशी मुद्रा संरक्षण पर अधिक जोर दे सकती है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव को नियंत्रित किया जा सके।
मोदी ने 24 घंटे में दो बार की देशवासियों से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देशवासियों से सोने की खरीद से बचने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा सोने की आयात पर देश का पैसा विदेश जाता है। गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से उन उत्पादों का उपयोग कम करना है, जो विदेश से आते हैं, और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिनमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है।
इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कई अहम बातें कही थीं। उस दौरान भी उन्होंने विदेशी मुद्रा पर चर्चा की और सोने की खरीद न करने का जिक्र किया था। सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देनी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi



















