Responsive Scrollable Menu

बॉक्स ऑफिस पर 'राजा' बन गई रितेश देशमुख की फिल्म, कमाई में गिरावट भी नहीं रोक पाई रफ्तार, 70 करोड़ का आंकड़ा पार

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसने 70 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 'राजा शिवाजी' अब मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है, जिसने रितेश के विजन और स्टारडम को एक नई ऊंचाई दी है.

Continue reading on the app

'नौकरी छोड़ी तो घरवाले बोले- सब सड़क पर आ जाएंगे':कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने बताया क्या था जिंदगी का सबसे बड़ा डर

स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल जल्द टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगे। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में हर्ष ने बताया कि असली डर उन्हें ऊंचाई या पानी से नहीं, बल्कि नौकरी छोड़कर फुल-टाइम कॉमेडी में आने से लगा था। उन्होंने कहा कि एक मिडिल क्लास लड़के के लिए पैशन फॉलो करना आसान नहीं होता। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर कितना एक्साइटमेंट है? जवाब: एक्साइटमेंट तो बहुत है, लेकिन अभी हमें खुद नहीं पता कि वहां किस तरह के खतरे आने वाले हैं। पानी, आग और हाइट वाले स्टंट तो होंगे ही, लेकिन इस बार थीम ही ‘डर का नया दौर’ है। इसका मतलब है कि कुछ नया जरूर होने वाला है। अब उन नए खतरों से कैसे निपटना है, यह तो वहां जाकर ही पता चलेगा। सवाल: रुबीना दिलाइक जैसी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी वाले कंटेस्टेंट्स के बीच खुद को कैसे संभालेंगे? जवाब: ऐसे कंटेस्टेंट्स, जब कुछ बोल रहे हों, तो साइड से निकल जाओ (हंसते हुए)। स्कूल में जब टीचर हमें डांटती थीं, तो हम सुनते रहते थे। मुझे लगता है कि उनका भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर है। सोचने का अपना तरीका है। उनका नेचर ऐसा ही है। हम ऐसे ही हंसते-हंसते शो में जाएंगे और खुशी-खुशी सब निकाल लेंगे, तो मुझे लगता है मजा आने वाला है। सवाल: असल जिंदगी में आपका सबसे बड़ा डर क्या था? जवाब: सच बताऊं तो मुझे सबसे ज्यादा डर करियर को लेकर लगा था। जब 2018 के आसपास मैंने नौकरी छोड़कर फुल-टाइम कॉमेडी शुरू की, तब बहुत डर था। एक मिडिल क्लास लड़के के लिए पैशन फॉलो करना आसान नहीं होता। हर सुबह उठकर यही लगता था कि ‘भाई, सब ठीक चल रहा है ना?’ घर वाले भी कहते थे कि नौकरी चली जाएगी, सैलरी नहीं आएगी, कॉमेडी में कुछ नहीं होगा, सब सड़क पर आ जाएंगे, ये हो जाएगा, वो हो जाएगा, लेकिन जब से मैं फेमस हुआ हूं, कोई सड़क पर निकला नहीं है (हंसते हुए)। सवाल: परिवार का क्या रिएक्शन था जब उन्हें पता चला कि आप ‘खतरों के खिलाड़ी’ करने जा रहे हैं? जवाब: मां ने मेरा हाथ पकड़कर कहा, रहने दो। मैंने कहा, क्यों रहने दूं? देखते हैं वहां क्या होता है। जब मैं अपने शो के लिए जाता हूं, तो मेरी मां कहती हैं, टाइम पर आ जाना। इसमें मम्मी कह रही हैं, बेटा आ जाना (हंसते हुए)। मां पहले से ‘खतरों के खिलाड़ी’ देखती रही हैं। इसलिए उन्हें पता है कि कौन सा स्टंट कितना खतरनाक होता है। कहां पानी है, कहां आग है और क्या-क्या हो सकता है। सवाल: क्या कॉमेडी ने आपको मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाया है? जवाब: बिल्कुल। कॉमेडी ने हमें बहुत स्ट्रॉन्ग बनाया है। मेंटली भी और फिजिकली भी। आखिर में जिंदगी भी एक तरह का स्टंट ही है। अगर आप मेंटली स्ट्रॉन्ग हैं, तो मुश्किल चीजें भी आसान लगने लगती हैं। सवाल: शो को लेकर आपकी कॉमेडी फ्रेटरनिटी का क्या रिएक्शन था? जवाब: मेरी फ्रेटरनिटी में सिर्फ अनुभव सिंह बस्सी ही मुझसे बात करते हैं। बाकी सबको अच्छा भी नहीं लग रहा होगा (हंसते हुए)। बस्सी भाई ने पूछा था कि ‘कर पाएगा?’ मैंने कहा- ‘हां भाई, कर लेंगे।’ उसी के कहने पर मैंने थोड़ी ज्यादा बॉडी भी बनाई है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं भवजीत जौहर, जिन्हें मिली कनाडा क्रिकेट को दलदल से निकालने की जिम्मेदारी

Who is Bhavjeet Johar: क्रिकेट कनाडा ने एजीएम के बाद भवजीत जौहर को अंतरिम मुख्य संचालन अधिकारी बनाया, नया निदेशक मंडल गठित, प्रशासनिक सुधार और दीर्घकालिक विकास पर जोर Tue, 12 May 2026 02:30:45 +0530

  Videos
See all

प्लास्टिक के कूड़े से बना दी इतनी बढ़िया सड़क [Road, made of Plastic in Hawaii] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T01:20:00+00:00

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony | Petrol Diesel Price| PM Modi|NEET: देखिए Headlines 12th May 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T01:22:54+00:00

Sanjay Dutt की Aakhri Sawal क्या Dhurandhar 2 जैसा कर पाएगी कमाल? Producer Nikhil Nanda ने क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T01:40:00+00:00

US Iran War Updates: US को ईरान की सीधी चेतावनी! | Mojtaba Vs Trump | Middle East War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T01:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers