झारखंड के जिला अस्पतालों में खुलेंगे बेबी वार्ड, बच्चों के इलाज के लिए बढ़ेंगी ICU सुविधाएं
Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य सरकार सभी जिला सदर अस्पतालों में बच्चों के लिए विशेष बेबी वार्ड शुरू करेगी. इसके साथ ही आईसीयू और बीआईसीयू (बर्न एवं क्रिटिकल केयर यूनिट) की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है और मेडिकल कॉलेजों का विस्तार तेजी से किया जाएगा.
शिशु रोग विशेषज्ञों की भूमिका अहम
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रविवार (10 मई) को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की ओर से आयोजित पेडिकान सीएमई कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राज्यभर से आए शिशु रोग विशेषज्ञों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में शिशु रोग विशेषज्ञों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है. बच्चे के जन्म के बाद अगर कोई स्वास्थ्य समस्या होती है तो सबसे पहले परिवार डॉक्टरों से संपर्क करता है. ऐसे में बच्चों की जान बचाने में इन डॉक्टरों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है.
Advanced Pediatric ICU (PICU) facilities are being continuously strengthened to ensure better treatment for children. Critically ill newborns and children are being provided quality healthcare with expert medical supervision, modern equipment, and proper medicines.
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 11, 2026
Our objective… pic.twitter.com/XsZsocf6vJ
देवघर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
इरफान अंसारी ने कहा कि देवघर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस योजना में कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन अब उन्हें दूर कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए उन्होंने कई बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की. लगातार प्रयास और बातचीत के बाद मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ हुआ.
आज की अखबारों से…
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 11, 2026
पेडियाट्रिक्स की अंतरराष्ट्रीय MIDCON Conference का पहली बार देवघर में आयोजन पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों का आगमन राज्य की बढ़ती स्वास्थ्य पहचान को दर्शाता है। #Deoghar #MIDCON #Jharkhand@RahulGandhi @kharge… pic.twitter.com/JMSezwMrrj
स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बोले मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि राज्य बनने के बाद जितनी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित होनी चाहिए थीं, उतना काम नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि अब सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके.
बच्चों की बीमारियों और नई तकनीक पर चर्चा
कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों की बीमारियों, इलाज और नई तकनीकों पर जानकारी साझा की. नवजात शिशुओं की देखभाल, किशोरों के टीकाकरण, सेप्सिस, एआरडीएस, समय से पहले जन्मे बच्चों की समस्याएं, बच्चों में मोटापा और इलाज में एआई की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ डॉक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- इंफ्लुएंसर्स के सहारे चमकेगा झारखंड पर्यटन, सरकार लाएगी नई डिजिटल पॉलिसी
मासूम सी लड़की ने कभी टीवी पर किया राज, 23 साल बाद लगती हैं बेहद खूबसूरत, पहचाना?
Actress Childhood Photos: फोटो में दिख रही मासूम सी बच्ची आज बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन हैं. उन्होंने 23 साल पहले टीवी शोज में अपनी मासूम हरकतों-शैतानियों से दिल जीता. अब वे बॉलीवुड की लीडिंग लेडी हैं. उन्हें गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'देशमुदुरु' में लीड रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला. क्या आपने उन्हें पहचाना?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18


















