Responsive Scrollable Menu

12 मई 2026 मंगलवार को सिंह राशि के हो सकते हैं हाथ पीले और वृश्चिक को मिलेगा भवन-वाहन सुख, जानें कल का राशिफल

12 मई 2026 मंगलवार को सिंह राशि के हो सकते हैं हाथ पीले और वृश्चिक को मिलेगा भवन-वाहन सुख, जानें कल का राशिफल

Continue reading on the app

तिलक किसी और का, मंडप में कोई और बैठा दूल्हा; विदाई से पहले खुला फर्जीवाड़ा, शादी टूटी

तिलक किसी और का, मंडप में कोई और बैठा दूल्हा; विदाई से पहले खुला फर्जीवाड़ा, शादी टूटी

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs: KKR पर धमाकेदार जीत के बावजूद RCB प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती, जानें कैसे?

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा बयान देते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार नाबाद 105 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी के 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम का प्लेऑफ का दावा मजबूत नजर आ रहा।

हालांकि कहानी इतनी आसान नहीं है। टॉप पर पहुंचने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं। टीम के पास अब सिर्फ 2 मुकाबले बचे और अगर वह दोनों मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से बाहर भी हो सकती। बेंगलुरु को अब सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

आरसीबी के प्लेऑफ का पेच फंसा
अगर आरसीबी एक मैच भी जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे, लेकिन तब मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें भी 18 अंकों तक पहुंच सकती। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीमों को फायदा मिल सकता है।

पंजाब और हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में बने
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी अभी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं और दोनों टीमें 18 अंक या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती हैं। यही वजह है कि आखिरी दौर में हर मैच बेहद अहम हो गया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति काफी मुश्किल हो चुकी है। केकेआर के पास अब तीन मैच बचे हैं और अगर वह तीनों जीत भी जाती है तो उसके सिर्फ 15 अंक होंगे। ऐसे में टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। तीन बार की चैंपियन टीम अब लगभग बाहर होने की कगार पर खड़ी नजर आ रही है।

इस बीच प्लेऑफ की संभावनाओं को लेकर भी दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस इस समय प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के पास टॉप-4 में पहुंचने की 94.8 प्रतिशत संभावना है।आरसीबी दूसरे स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 92.6 प्रतिशत बताई गई ।

सनराइजर्स हैदराबाद 64.7 प्रतिशत संभावना के साथ तीसरे नंबर पर है जबकि पंजाब किंग्स की संभावना 62.8 प्रतिशत है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी पांचवें स्थान पर है और उसके पास 41.7 प्रतिशत मौका है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की संभावना 40.6 प्रतिशत बताई गई है।

सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और हर मुकाबला पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल सकता है। ऐसे में आने वाले मैचों में रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है।

Thu, 14 May 2026 13:01:14 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Funeral: प्रतीक यादव का अंतिम यात्रा | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:45:26+00:00

Jammu Kashmir में सुरक्षा समीक्षा बैठक...सेना प्रमुख ने खुफिया तालमेल पर दिया जोर | Srinagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:42:57+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी डिस्ट्रॉयर का काल बनेगा अंडरवाटर ड्रोन 'नारवल' | N18G | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:40:35+00:00

Arunachal Pradesh: ईटानगर में मायारासा फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:46:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers