Responsive Scrollable Menu

2026 स्कोडा कोडिएक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹36.99 लाख:₹3 लाख तक सस्ती हुई SUV, 14.86kmpl का माइलेज के साथ सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS

स्कोडा ऑटो इंडिया ने प्रीमियम फुल साइज SUV स्कोडा कोडिएक का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी को लेकर किया है, जिसमें अब लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि कार 14.86kmpl का माइलेज देती है। अपडेटेड मॉडल की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपए रखी गई है। खास बात यह है कि इसके बेस वैरिएंट 'लाउंज' की कीमत 3 लाख रुपए घटाई गई है। हालांकि, अन्य वैरिएंट्स नए फीचर्स जुड़ने से महंगे हुए हैं। कार में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं है। यह पहले की तरह टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 3 वैरिएंट्स और 5 कलर ऑप्शंस में मिलेगी। भारत में इसका मुकाबला फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, MG ग्लोस्टर, जीप मेरिडियन, हुंडई टूसॉन और निसान एक्स-ट्रेल से रहेगा। एक्सटीरियर और इंटीरियर: इल्यूमिनेटेड ग्रिल और लग्जरी कैबिन लुक की बात करें तो 2026 मॉडल का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, अब 'स्पोर्टलाइन' वैरिएंट में भी इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल LK में आती थी। कार 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ 5 कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है। इंटीरियर: 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम केबिन में नया लेयर्ड डैशबार्ड और 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसमें फिजिकल कंट्रोल्स भी हैं, जिनसे क्लाइमेट कंट्रोल और इंफोटेनमेंट कई काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर मौजूद है। गियर सिलेक्टर स्टीयरिंग कॉलम में है और सेंटर कंसोल के नीचे कई स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। इसमें दो केबिन कलर थीम: स्पोर्टलाइन के साथ ब्लैक और सिलेक्शन LK के साथ ब्लैक/टेन दी गई है। कंफर्ट के लिए कार में वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली 12-वे पावर्ड फ्रंट सीटें, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस फोन चार्जर, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 13-स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम मिलता है। परफॉरमेंस: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 14.86kmpl माइलेज इंजन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं है। कार में पहले वाला ही 2-लीटर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन मिलता है। सेफ्टी: अब लेवल-2 ADAS के साथ 9 एयरबैग्स स्कोडा ने 2026 कोडिएक में सेफ्टी को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। अब इसके स्पोर्टलाइन और LK वैरिएंट में लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलेंगे।

Continue reading on the app

‘याद लागले’ गाने पर लड़की के एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल, वीडियो में अदाएं देख आपका भी आ जाएगा दिल

‘याद लागले’ गाने पर लड़की के एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल, वीडियो में अदाएं देख आपका भी आ जाएगा दिल

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Yadav: वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को पछाड़ा था, अब डाइमंड लीग में करेगा डेब्यू

Who is Sachin Yadav: भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम डाइमंड लीग में पदार्पण करेंगे. विश्व चैंपियनशिप 2025 में चौथे स्थान के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा. Tue, 12 May 2026 02:12:38 +0530

  Videos
See all

PM Modi Viral Video: '5 साल पहले भी मिले थे पीएम..' Makhanlal Sarkar ने खोले राज! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:22:28+00:00

India-Bangladesh Border: 'पूरब के योगी' ने मुनीर की मंशा पर पानी फेर दिया ? | PM Modi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:15:03+00:00

Suvendu Adhikari PA Murder Case Update: Chandranath Rath हत्याकांड में Buxar से बड़ी गिरफ्तारी | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:30:04+00:00

Trump says month-long ceasefire between the US and Iran is on "massive life support". #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:37:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers