Responsive Scrollable Menu

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वैज्ञानिक नवाचार की भूमिका महत्वपूर्णः प्रो. अविनाश चंद्र

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। इंद्रप्रस्थ विज्ञान भारती एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वाइस-रीगल लॉज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, विद्यार्थियों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक परिवर्तन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

उद्घाटन सत्र के दौरान भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

इस मौके पर इंद्रप्रस्थ विज्ञान भारती के अध्यक्ष एवं इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सीलरेटर सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वैज्ञानिक नवाचार की भूमिका पर विशेष बल दिया। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव विवेकानंद पाई ने सभा को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक प्रगति को राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विशेष वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने स्थानीय शहरी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर नवाचार विकसित करने के उद्देश्य से दिल्ली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की स्थापना की योजना का भी उल्लेख किया। मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रो. गोवर्धन दास ने भारत की तकनीकी प्रगति एवं नवाचार आधारित सुशासन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विश्व स्तरीय राजधानी के रूप में दिल्लीः एक वैश्विक मॉडल विषय पर आयोजित पैनल चर्चा रही, जिसमें प्रो. एमएम त्रिपाठी, प्रो. रंजना अग्रवाल, प्रो. एके भागी और डॉ. सचिन घुडे सहित अनेक विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चा में सतत शहरी विकास, जलवायु अनुकूलन, तकनीकी अवसंरचना तथा भविष्य उन्मुख शहरों के लिए वैज्ञानिक नीति निर्माण जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक चंद्रशेखर गौरिनाथ करहाडकर ने वैज्ञानिक उत्कृष्टता से सामाजिक प्रभाव तक परमाणु प्रौद्योगिकी में भारत की यात्रा विषय पर विशेष व्याख्यान दिया।

एक अन्य महत्वपूर्ण पैनल चर्चा क्रिस्टलाइजिंग प्रोग्रेसः दिल्ली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की भूमिका विषय पर आयोजित की गई, जिसमें प्रो. शेखर सी. मांडे, डॉ. अनिल कोठारी तथा डॉ. अनीता अग्रवाल सहित कई प्रमुख वैज्ञानिकों एवं नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। चर्चा में विज्ञान संचार, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र तथा प्रौद्योगिकी आधारित सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूत करने पर बल दिया गया।

समापन सत्र में बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल के प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार, विज्ञान भारती के प्रवीण रामदास तथा प्रो. योगेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

समापन संबोधन दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू द्वारा दिया गया। उन्होंने भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जगत, सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सतत विकास और आत्मनिर्भरता केवल मजबूत शोध पारिस्थितिकी तंत्र, दूरदर्शी नीति निर्माण तथा दीर्घकालिक संस्थागत प्रतिबद्धता के माध्यम से ही संभव है।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई। यह समारोह इंद्रप्रस्थ विज्ञान भारती द्वारा आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित होकर मैंने शहरी शासन में वैज्ञानिक नवाचार को एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। चाहे वह एआई-आधारित स्वास्थ्य निगरानी हो या पारिस्थितिक बहाली, प्रौद्योगिकी को दिल्ली में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए वास्तविक चुनौतियों का समाधान करना चाहिए। एक मजबूत और आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माण में योगदान दे रहे शोधकर्ताओं और छात्रों के साथ बातचीत करना प्रेरणादायक रहा।

--आईएएनएस

ओपी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीनी टेबल टेनिस टीम ने विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य हासिल किए

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। 2026 लंदन विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। चीनी टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में जापान को हराकर पुरुष वर्ग में लगातार 12वीं और महिला वर्ग में लगातार 7वीं बार खिताब अपने नाम किया।

वांग छूछिन और सुन यिंगशा को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया। चीनी टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष वांग लीछिन ने कहा कि टीम ने टूर्नामेंट से पहले निर्धारित सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

वांग लीछिन ने टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए कहा कि महिला टीम और युवा पुरुष टीम, दोनों को प्रतियोगिता के दौरान कई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने कभी हार नहीं मानी और दृढ़ खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को हराकर खिताब जीता।

उन्होंने यह भी कहा कि इस विश्व चैंपियनशिप से चीनी टीम को कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए हैं। पुरुष टीम को समूह चरण में कड़ी चुनौती मिली, जबकि महिला टीम को फाइनल में कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने दबाव की स्थिति में खुद को साबित किया।

वांग लीछिन ने आगे कहा कि वर्तमान विश्व टेबल टेनिस में कई टीमें मजबूती से उभर रही हैं। ऐसे में चीनी खिलाड़ियों को हर मुकाबले में चुनौती देने वाली मानसिकता के साथ उतरना होगा।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि चीनी टीम इस प्रतियोगिता की गंभीर समीक्षा करेगी। भविष्य के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में अपनी ताकत को और मजबूत करने के साथ-साथ कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना होगा। लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक समेत आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए और अधिक सम्मान हासिल करना हमारा लक्ष्य है।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अक्षर पटेल के ब्लंडर से स्टब्स हुए रन आउट! कूपर ने सुपर थ्रो ने बिखेर दी गिल्लियां

tristan stubbs run out video: रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी के नौवें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट होकर पवेलियन लौटे. स्टब्स ने 17 गेंदों में 12 रन बनाए. कन्फ्यूजन के चक्कर में स्टब्स को पवेलियन लौटना पड़ा. कूपर कोनोली ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए के जबरदस्त थ्रो किया, जिसने सीधा गिल्लियां बिखेर दीं. स्टब्स क्रीज से काफी दूर रहे गए थे. Mon, 11 May 2026 23:16:04 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari PA Murder के आरोप में Ballia का Raj Singh गिरफ्तार, Yogi से क्या बोली राज की मां? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T17:37:51+00:00

Rashtravad: कांग्रेस नेता डिबेट में दे रहे थे Out Of Syllabus ज्ञान, एंकर ने कुछ यूं बोलती बंद की ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T17:39:08+00:00

North Korea New Rule : किम जोंग उन के इस बड़े फैसले ने दुनिया में मचा दी हलचल! Top News | Explainer #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T17:41:06+00:00

ईरान का 'पीस पैक्ट' फिर हुआ फेल..ट्रंप ने अब कौन सी नई शर्त रख दी..कब खत्म होगा युद्ध? | NKP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T17:38:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers