Responsive Scrollable Menu

बार-बार फोन कनेक्ट करने का झंझट खत्म! JioCarSync से कार में बिना वायर चलेगा Android Auto और Apple CarPlay

जियोकारसिंक उन लोगों के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है जो हर बार कार में बैठते ही फोन को USB केबल से जोड़ने की झंझट से परेशान रहते हैं. यह छोटा वायरलेस डिवाइस आपकी कार के वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सिस्टम को वायरलेस सिस्टम में बदल देता है. इससे नेविगेशन, म्यूजिक और कॉलिंग का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाता है. 

Continue reading on the app

IPS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 17 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

पंजाब और बिहार के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस समेत कई पुलिस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IPS Transfer) किया गया है।एसपी और डीएसपी बदले गए हैं। पंजाब में एक आईपीएस और 28 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार ही दिया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

आईपीएस अधिकारी अनुभव जैन को एएसपी एसडी, इंडस्ट्रियल एरिया-बी लुधियाना के पद पर नियुक्त किया गया है। पंजाब पुलिस सेवा के अधिकारी रविंद्र सिंह को एसीपी एसडी, ईस्ट अमृतसर पद की जिम्मेदारी दी गई है। सतविंदर सिंह को डीएसपी एसडी, महल कलान बरनाला पद पर पदस्थ किया गया है।

पंजाब में इन PPS अफसरों को मिला नया पदभार

जसपाल सिंह को डीएसपी एडसी मलावत श्री मुक्तसार साहिब पद पर नियुक्त किया गया है। गुर इकबाल सिंह को एसीपी, लाइसेंसिंग एंड सिक्योरिटी लुधियाना पद की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार को डीएसपी एसडी श्री हरगोविंदपुर बटाला पद पर पदस्थ किया गया है। डीएसपी डिटेक्टिव गुरदासपुर पद पर हरीश बेहाल और होशियारपुर डीएसपी एससी पद पर कुलभूषण को तैनात किया गया है। इंटेलिजेंस विंग पंजाब के नए डीएसपी अमरप्रीत सिंह होंगे।  पीआरटीसी जहांखेलन  के नए डीएसपी बलविंदर सिंह होंगे। डीएसपी आरटीसी PAP जालंधर पद पर दलजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।


बिहार आईपीएस तबादला सूची 

रविवार को जारी आदेश के तहत सीएम सम्राट चौधरी की सरकार ने डॉ परेश सक्सेना को महानिदेशक-सह-आयुक्त असैनिक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया है। निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था पद पर सुधांशु कुमार को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक यातायात पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराधी इकाई पद पर डॉ अमित कुमार जैन को पदस्थ किया गया है। नैयर हसनैन खान को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पद की जिम्मेदारी मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे पद पर डॉ कमल किशोर सिंह और राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक पद पर अजीताभ कुमार को नियुक्त किया गया है।

अजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें यहां पर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अमित लोढ़ा अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं एवं संचार पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। विकास वैभव को पुलिस महानिदेशक मगध क्षेत्र गयाजी पद की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा वह पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

HH9O87TakAAXQpQ (1)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पेट पर चोट, पैरों में क्रैम्प्स..., RCB की जीत के बाद क्रुणाल पांड्या का 10 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल

IPL 2026: आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर जीत में बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या का सबसे अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। Mon, 11 May 2026 21:56:55 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: शुभेंदु ने लिए चौंकाने वाले फैसले | Suvendu Adhikari | West Bengal CM | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T16:30:33+00:00

Sambhal School Controversy: स्कूल में 'मजहबी क्लास'! हिजाब का दबाव, प्रिंसिपल ने उगली सच्चाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T16:30:21+00:00

Mamata Banerjee News Live: Bengal Election में हार के बाद TMC में बगावत| Abhishek | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T16:33:08+00:00

Delhi में Gangwar की बड़ी साजिश नाकाम! Hashim Baba Gang के 6 Sharpshooter गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T16:31:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers