West Bengal Cabinet: दिलीप घोष से लेकर निशिथ प्रामाणिक तक, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय
Suvendu Adhikari Cabinet: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास और पशुधन विभाग मिला है। पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत समेत कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी।
Onion Chutney: खाने का स्वाद डबल करेगी प्याज की चटनी, मिनटों में तैयार करें रेसिपी
Onion Chutney: रोज-रोज की दाल-सब्जी में अगर कुछ नया ट्विस्ट चाहिए, तो प्याज की चटनी आपके खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा सकती है। इसकी तीखी-खट्टी फ्लेवर हर डिश के साथ शानदार लगता है, चाहे रोटी हो, पराठा या फिर दाल-चावल।
खास बात यह है कि प्याज की चटनी बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप झटपट कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।
प्याज की चटनी बनाने के लिए सामग्री
- प्याज - 2 बड़े (कटे हुए)
- लहसुन - 4-5 कलियां
- सूखी लाल मिर्च - 3-4
- इमली - 1 छोटा टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार
- जीरा - 1/2 टीस्पून
- सरसों के दाने - 1/2 टीस्पून
- तेल - 2 टेबलस्पून
- हरा धनिया - सजाने के लिए
प्याज की चटनी बनाने का तरीका
प्याज की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भरपूर होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें जीरा, सरसों के दाने और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें, ताकि खुशबू आने लगे।
अब इसमें कटे हुए प्याज और लहसुन डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। अब इसमें इमली और नमक डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं।
इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर स्मूद या हल्की दरदरी चटनी पीस लें, जैसा आपको पसंद हो। अगर चाहें तो ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाकर चटनी का स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
प्याज की चटनी को रोटी, पराठा, इडली, डोसा या चावल के साथ सर्व करें। इसका तीखा और खट्टा स्वाद हर खाने के साथ जंचता है। इस चटनी से मुंह का ज़ायका पूरी तरह बदल जाता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi
















