इंग्लैंड को लगा झटका: साथी बना खून का प्यासा! दो बाउंसर मार गस एटकिंसन को किया चोटिल
इंग्लैंड के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी चिंता सामने आई। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें मैच के दौरान 2 बार सिर पर गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। बाद में कन्कशन टेस्ट में वह फेल हो गए।
यह घटना काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में सरे और नॉटिंघमशऱ के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे मुकाबले में हुई। एटकिंसन बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज जोश टंग की बाउंसर दो बार उनके हेलमेट पर लगीं।
पहली बार गेंद लगने के बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई और जांच की। एटकिंसन ने खुद को ठीक बताया और बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन कुछ देर बाद दूसरी बार फिर सिर पर गेंद लगी। इसके बावजूद उन्होंने खेलने की कोशिश की और 29 रन तक पहुंच गए। हालांकि बाद में एहतियात के तौर पर उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।
इसके बाद कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर रीस टॉप्ली को मैदान पर उतारा गया। टॉपली ने आते ही तेजी से रन बनाए और 9 गेंदों में 12 रन ठोके। हालांकि उन्हें लियाम पैटरसन ने आउट कर दिया।
सरे की टीम ने पहली पारी में 449 रन बनाए और मेजबान टीम पर 34 रन की बढ़त हासिल की। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा एटकिंसन की चोट को लेकर हो रही है, क्योंकि इंग्लैंड को कुछ ही दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
सरे के हेड कोच गैरेथ बेटी ने बताया कि मैदान पर एटकिंसन ने शुरुआती टेस्ट पास कर लिया था, इसलिए उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने की अनुमति मिली। लेकिन बाद में मेडिकल टीम ने उन्हें बाहर बुला लिया।
बैटी ने कहा, 'गस ने मैदान पर टेस्ट पास कर लिया था, नहीं तो वह खेल नहीं सकते थे। उन्हें लगा कि वह ठीक हैं, लेकिन खिलाड़ी की सुरक्षा सबसे अहम होती है। फिलहाल वह ठीक हैं।'
इंग्लैंड 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा। एटकिंसन उस मैच में इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल माने जा रहे थे। ऐसे में उनकी चोट टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा सकती है।
हेल्दी लाइफ का सुपरड्रिंक: बादाम का दूध पिएंगे तो मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे, दिल से लेकर दिमाग तक रहेगा फिट!
Milk With Almond Benefits: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की होड़ में लोग पारंपरिक दूध के विकल्प तलाश रहे हैं, और ऐसे में बादाम का दूध तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यह न सिर्फ स्वाद में हल्का और अच्छा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है।
खासतौर पर जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस या वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उनके लिए बादाम का दूध एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। आइए जानते हैं इसके 6 ऐसे फायदे, जो इसे आपकी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
बादाम दूध पीने के बड़े लाभ
दिल को रखता है हेल्दी
बादाम के दूध में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
यह लो-कैलोरी ड्रिंक है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। अगर आप फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
बादाम के दूध में कैल्शियम और विटामिन D की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
स्किन को देता है ग्लो
इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
बादाम का दूध हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
लैक्टोज फ्री विकल्प
जिन लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है, उनके लिए बादाम का दूध एक शानदार विकल्प है, क्योंकि इसमें लैक्टोज नहीं होता।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















