पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए BSF को जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए 45 दिनों के भीतर यह जमीन गृह मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। हावड़ा के नाबन्ना में नवनिर्वाचित BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। CM अधिकारी ने कहा कि यह फैसला बैठक में लिए गए मुख्य प्रस्तावों में से एक था। बैठक में कुल 6 फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने राज्य में पुराने IPC और CrPC की जगह नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लागू नहीं किया था। राज्य में अब BNS लागू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत और जन आरोग्य योजना भी पश्चिम बंगाल में भी लागू की जाएंगी। सुवेंदु कैबिनेट की बैठक के 6 फैसले चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों के केस की जांच को भी तैयार राजनीतिक हिंसा पर बोलते हुए, अधिकारी ने कहा कि अगर पीड़ित परिवारों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की, तो सरकार राजनीतिक संघर्षों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत से जुड़े मामलों की जांच करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा, "हमारे संघर्ष के दौरान जिन 321 लोगों की जान गई, अगर उनके परिवार चाहते हैं, तो सरकार जांच शुरू करेगी।" -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार: बिहार के बक्सर, यूपी के अयोध्या से पकड़ाए; 6 मई को चंद्रनाथ का मर्डर हुआ था पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बिहार और यूपी से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को बंगाल ले जाया गया है। बंगाल CID ने बताया कि बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से राज सिंह को रविवार रात हिरासत में लिया गया था। इन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश ने बुधवार को यहां कहा कि नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लिए चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन खेल रुकता नहीं है और आगे बढ़ता है।
रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार ने मुंबई इंडियन्स को इस सत्र के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए।
बेंगलुरु के खिलाफ मैच इस सत्र का तीसरा ग्रुप चरण मुकाबला था जिसमें पंड्या नहीं खेले। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे।
बॉश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘बेशक यह मुश्किल है। हार्दिक सिर्फ नेतृत्वकर्ता ही नहीं बल्कि एक शानदार क्रिकेटर भी है। मैदान पर हमें उनकी कमी खलती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि जो लोग फैसले कर रहे हैं और जो लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं, वे उनके और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं।’’
बॉश ने कहा, ‘‘यह मुश्किल रहा है लेकिन साथ ही खेल आगे बढ़ता है और हमें अब भी क्रिकेट खेलना है।’’
पंड्या की गैरमौजूदगी में तीन मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के बृहस्पतिवार को यहां सत्र में चौथी बार टीम की अगुआई करने की उम्मीद है।
मुंबई इंडियन्स की टीम 10 टीम की तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और ऑलराउंडर बॉश ने कहा कि मौजूदा सत्र में टीम के संघर्ष का कारण संपूर्ण प्रदर्शन करने में नाकाम रहना है।