Responsive Scrollable Menu

Hantavirus Alert: बढ़ रहा Virus का खतरा, भारत में एक्टिव की गई 165 लैब, सैंपल होंगे टेस्ट

आईसीएमआर ने अपने वायरस रिसर्च और डायग्नोटिक लैब्स को एक्टिव किया है. पूरे देश में आईसीएमआर की ऐसी करीब 165 लैब हैं. ये वो लैब हैं जहां हंटावायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की जा सकती है.

Continue reading on the app

IPL 2026: 'भुवनेश्वर को टीम इंडिया में वापस लाओ...' आर अश्विन ने की दिग्गज की वापसी की मांग

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रोमांचक जीत के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर को लेकर अब पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया। अश्विन का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार को भारत की टी20 टीम में दोबारा मौका मिलना चाहिए।

रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो भुवनेश्वर कुमार रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद बल्लेबाजी में भी दबाव भरे आखिरी ओवर में अहम छक्का लगाकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया।

भुवनेश्वर के प्रदर्शन से प्रभावित अश्विन ने खुलकर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, '#BringBackBhuvi' मैं चाहता हूं कि उन्हें फिर से भारत की टी20 टीम के लिए जरूर देखा जाए। नई गेंद से शानदार गेंदबाजी, डेथ ओवर में कंट्रोल और दबाव में छक्का लगाने की क्षमता, ये सब आज भी उनके अंदर मौजूद है।'

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान भुवनेश्वर ने शुरुआत से ही कहर बरपाया। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। अश्विन ने खास तौर पर रोहित शर्मा को आउट करने वाली गेंद की जमकर तारीफ की।

अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर ने जल्दी समझ लिया था कि पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही है और उन्होंने टेस्ट मैच जैसी सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने रोहित को जिस धीमी गेंद पर आउट किया, वह शानदार थी। पूर्व स्पिनर ने डेथ ओवर में भुवनेश्वर की सोच की भी तारीफ की। अश्विन बोले कि वह चौथा विकेट लेने के बजाय टीम के लिए सही यॉर्कर डालने पर ध्यान दे रहे थे। यही चीज उन्हें खास बनाती है।

अश्विन ने आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की भी तारीफ की। दबाव में खेली गई उनकी 73 रन की पारी को अश्विन ने “प्रेशर मैनेजमेंट” का शानदार उदाहरण बताया। हालांकि उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई, लेकिन कहा कि आरसीबी को उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए क्योंकि वह मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वेपिंग के विवाद, VIP पास की आड़ में बढ़ती पहुंच, हनी ट्रैप की सुगबुगाहट, IPL के आसपास 'डर्टी गेम' की बढती परछाई

वेपिंग के विवाद, VIP पास की आड़ में बढ़ती पहुंच, और हनी ट्रैप जैसे खतरों ने इस चमचमाती लीग की परछाईं को थोड़ा धुंधला कर दिया है.  सवाल यह है कि क्या इंडियन प्रीमियर लीग अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित रह गया है, या इसके आसपास एक “डर्टी गेम” भी आकार ले चुका है? Mon, 11 May 2026 15:24:35 +0530

  Videos
See all

Iranian activist tells BBC how fear of war restarting intensifies trauma of repression. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T10:11:59+00:00

PM Modi In Somnath Temple : Narendra Modi के स्वागत में गूंज उठा सोमनाथ #shorts #ytshorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T10:15:03+00:00

India Bangladesh Border Fencing | Suvendu Adhikari :भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर लगेगी फेंसिंग #ytshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T10:14:55+00:00

Major Gaurav Arya : Hezbollah का FPV चक्रव्यूह, फंस गई Netanyahu की सेना! | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T10:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers