Lenovo Legion Y70 2026: गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाने आ रहा है लेनोवो का नया फोन, गीकबेंच लीक ने उड़ाए होश
Lenovo Legion Y70 (2026): दिग्गज टेक कंपनी लेनोवो (Lenovo) एक बार फिर गेमिंग स्मार्टफोन बाजार में धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का आगामी हैंडसेट Lenovo Legion Y70 (2026) लॉन्च से पहले ही चर्चाओं में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच (Geekbench) पर देखा गया है, जहाँ इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन न सिर्फ स्पीड के मामले में, बल्कि बैटरी बैकअप में भी नए रिकॉर्ड बना सकता है।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से होगा लैस
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह हैंडसेट मॉडल नंबर Motorola XT2611-1 के साथ देखा गया है, जिसे चीन में लेनोवो ब्रांड के तहत 'Legion Y70 (2026)' नाम से उतारा जा सकता है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर वाला चिपसेट दिया गया है, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 3.32GHz है। कोर कॉन्फ़िगरेशन को देखने से स्पष्ट होता है कि इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा। यही प्रोसेसर iQOO 15R और OnePlus 15R जैसे फ्लैगशिप फोन्स को भी पावर देता है।
Legion Y70 (XT2611) spotted on Geekbench
— Anvin (@ZionsAnvin) May 9, 2026
- Snapdragon 8 Gen 5
- 16GB RAM
- Android 16#Lenovo #LegionY70 pic.twitter.com/myTylRFr6W
16GB RAM और Android 16 का मिलेगा सपोर्ट
लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Lenovo Legion Y70 (2026) में लगभग 14.87GB की उपलब्ध रैम होगी, जिसे कंपनी 16GB RAM के रूप में मार्केट कर सकती है। इसके अलावा, यह फोन भविष्य के लिए तैयार है क्योंकि यह लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता हुआ पाया गया है। परफॉरमेंस की बात करें तो गीकबेंच 6.7.1 टेस्ट में इसने सिंगल-कोर में 2,615 और मल्टी-कोर में 6,681 अंक हासिल किए हैं, जो इसे एक पावरफुल गेमिंग मशीन बनाते हैं।
एडवांस कूलिंग सिस्टम
गेमिंग के दौरान फोन के गर्म होने की समस्या को दूर करने के लिए लेनोवो ने इसमें खास Vapour Chamber (VC) कूलिंग सॉल्यूशन दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 5,500 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया होगा। इसमें 12W लिक्विड मेटल थर्मल कंडक्टिविटी और 10W हाई थर्मल कंडक्टिविटी जेल का इस्तेमाल किया गया है, जो भारी गेमिंग के दौरान भी फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।
8,000mAh की विशाल बैटरी और गेमिंग एंटीना
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर दो पूरे दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। गेमर्स के लिए इसमें दाईं ओर एक खास 'गेमिंग एंटीना' दिया गया है, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। साथ ही, इसमें AI सिग्नल डिटेक्शन और ऑटोमैटिक नेटवर्क स्विचिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, ताकि ऑनलाइन गेमिंग के दौरान लैग (Lag) की समस्या न हो।
Bharath Kanth Death: तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन; ट्रक से टकराई कार, मौके पर मौत
Bharath Kanth Died In Road Accident: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता और यूट्यूबर भरत कांत का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसा हैदराबाद आउटर रिंग रोड (ORR) पर एग्जिट नंबर-12 के पास हुआ। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की भी मौत हो गई।
ट्रक से भिड़ी कार
पुलिस के मुताबिक, भरत कांत और त्रिलोक नेल्लोर से हैदराबाद लौट रहे थे। तड़के करीब 3:20 बजे उनकी कार ने आगे चल रहे कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का शुरुआती अंदाजा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन और कार की नंबर प्लेट की मदद से दोनों की पहचान की। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं।
कौन थे भरत कांत?
31 साल के भरत कांत तेलुगु इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता, डांसर और कंटेंट क्रिएटर थे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ शॉर्ट फिल्म्स और डिजिटल कंटेंट में भी काम किया था। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग 30 हजार सब्सक्राइबर्स थे।
इन फिल्मों में आए नजर
भरत कांत ने ‘टेनेंट’ और ‘ग्रामम’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वह पिछले करीब 10 सालों से टॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़े- जंगल सफारी के दौरान बैन एरिया में घूमती दिखीं रकुल, ट्रोलिंग बढ़ी तो अधिकारियों को देनी पड़ी सफाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















