JEE Advanced 2026 Admit Card Out: IIT रुड़की ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
आईआईटी में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान Indian Institute of Technology Roorkee ने JEE Advanced 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट JEE Advanced Official Website पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो अनिवार्य शिफ्टों में होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना जरूरी रहेगा।
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज माना जा रहा है। बिना हॉल टिकट किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। बिना फोटो आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी।
ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced Admit Card 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Advanced 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।
Stock Market Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, जानें गिरावट की बड़ी वजह
Stock Market Crash: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स तेज दबाव में आ गए, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 900 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 275 अंक तक फिसल गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,328 अंकों के मुकाबले बड़ी गिरावट के साथ 76,638 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में बिकवाली और तेज हो गई और सेंसेक्स 944 अंक टूटकर 76,363 के स्तर तक पहुंच गया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी कमजोरी के साथ खुला। निफ्टी अपने पिछले बंद 24,176 अंकों की तुलना में 23,970 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में 275 अंक गिरकर 23,895 के स्तर तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी।
बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह निवेशकों की सतर्कता भी मानी जा रही है। वैश्विक संकेत कमजोर रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव के चलते घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजार की दिशा तय कर सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्कता के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















