Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: सिंह राशि को मिलेगा करियर में लाभ, मीन राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: आज 11 मई 2026, सोमवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार प्रगति और नए अवसरों वाला रहने वाला है. आज दोपहर 03:25 तक नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का प्रारंभ होगा. नक्षत्रों की बात करें तो कल पूरे दिन शतभिषा नक्षत्र प्रभावी रहेगा. इसके अलावा आज चंद्रमा का गोचर मकर कुंभ में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन की बाधाएं दूर होंगी. सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में मुनाफा होगा. लेकिन जल्दबाजी से बचें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. परिवार में खुशियां आएंगी.

उपाय– गरीब को गुड़ दान करें.

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अचानक से धन लाभ होगा. समाज में यश प्राप्त होगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में सरकारी काम पूरे होंगे. मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. प्रेम संबंध मधुर होंगे. मन प्रसन्न रहेगा.

उपाय– लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना संबंध खराब होंगे. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी.

उपाय– श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.

कर्क राशि

आज का दिन अशुभ हो सकता है. धन हानि हो सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं, मित्रों से विवाद हो सकता है. नौकरी में कोई अपना धोखा दे सकता है. कारोबार में नई साझेदारी से बचें. प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति बनेगी.

उपाय- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का जाप करें.

सिंह राशि

आज का दिन अच्छे परिणाम देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नया मकान या वाहन खऱीदने का योग है. विदेश से संबंधित काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में विदेश से धन लाभ होगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.

उपाय– ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन के मामलों में संभलकर काम करें. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. नौकरी में सफलता से काम पूरे होंगे. कारोबार में लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. मित्रों से अनबन हो सकती है.

उपाय– ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें.

तुला राशि

आज का दिन उत्तम परिणाम देगा. धन वृद्धि का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से सभी काम पूरे होंगे. नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. कारोबार में विदेश से लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे

उपाय– दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन परेशान कर सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. किसी से विवाद न करें. गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. नौकरी में काम की अधिकता रहेगी. कारोबार में मेहनत का पूरा फल प्राप्त नहीं होगा. धैर्य बनाकर रखना होगा. परिवार में झगड़ा हो सकता है.

उपाय– ऊं हं हनुमतये नमः मंत्र का जाप करें.

धनु राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. खर्च बने रहेंगे. समाज में सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. नौकरी में सभी काम समय पर पूरे होंगे. व्यापारिक साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा. भाई से विवाद हो सकता है. व्यर्थ की चिंता से बचें.

उपाय– ऊं विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें.

मकर राशि

आज का दिन अच्छे परिणाम देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्त होगा. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है. कारोबार में किसी व्यक्ति वजह से नई डील फाइनल होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– ऊं शं शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ परिणाम देगा. धन वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे. अचानक से धन प्राप्ति होगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन मधुर होगा.

उपाय– ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.

मीन राशि

आज का दिन व्यर्थ की चिंता देगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. नस और पेट से संबंधित बीमारी परेशान करेंगी. खान-पान पर नियंत्रण रखें. नौकरी में किसी पर अधिक भरोसा न करें सभी काम स्वयं देखें. कारोबार में साझेदाकर से विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे.

उपाय– ऊं नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: आज तुला राशि को होगी धन की प्राप्ति, सिंह राशि का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, कर्क-मीन राशि के लिए अशुभ, पढ़ें आज की भविष्यवाणी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 11 May 2026: आज बन रहा शक्तिशाली ज्योतिषीय संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 11 May 2026: आज 11 मई 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है,जो दोपहर  03:24 बजे तक रहेगी उसके बाद दशमी तिथि हो जाएगी. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 11 मई 2026 सोमवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

तारीख- 11 मई 2026
वार- सोमवार
तिथि – प्रथम ज्येष्ठ नवमी दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक उसके बाद दशमी तिथि होगी.
नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र सुबह 01 बजकर 28 मिनट तक उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होगा.
योग- इंद्र योग और वैधृति योग
करण- गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा
दिशा शूल उपाय- मसूर दाल खाकर निकलें.

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा.

संवत

       विक्रम संवत                      2083                     रौद्र
        शक संवत                      1948                    पराभव

 

चंद्रमास

        सूर्योदय                आज सुबह 5 बजकर 38 पर हुआ है
        सूर्यास्त                आज शाम 06 बजकर 54 मिनट पर होगा
        चंद्रोदय                11 मई सुबह 01:46 मिनट पर होगा
        चंद्र अस्त                 11 मई को दोपहर 01:32 मिनट पर होगा

 

आज का शुभ समय

                        ब्रह्म मुहूर्त                सुबह 04:15 मिनट से 05:03 मिनट तक
                       अमृत काल                 शाम 06:04 बजे से शाम 07:42 बजे तक
                       अभिजीत मुहूर्त                 सुबह 11:57 मिनट से दोपहर 12:49 मिनट तक

 

आज का अशुभ समय

                          राहुकाल               सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा
                          यम गण्डक                सुबह 10:45 दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा
                          गुलिक काल                दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:39 मिनट तक रहेगा
                          आज का दुर्मुहू                 दोपहर 12:49 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक 

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 10 May 2026: आज से शुरू हो रहा है रोग पंचक, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से बाहर हुए मुंबई इंडियंस के साथ अपने रिश्ते को लेकर भावुक हुए क्रुणाल पंड्या, पोलार्ड को बताया बड़ा भाई

RCB vs MI मैच के बाद क्रुणाल पंड्या थोड़े इमोशनल हो गए. ऐसा तब हुआ जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ बिताए 6 सालों को याद किया. उन्होंने पोलार्ड के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया और उन्हें अपना बड़ा भाई कहा. Mon, 11 May 2026 07:03:22 +0530

  Videos
See all

Brij Bhushan Sharan Singh Vs Vinesh Phogat: बृजभूषण शरण-विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर क्या कह दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:15:01+00:00

PM Modi की Telangana को सौगात, कई Projects की रखी आधारशिला, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:15:37+00:00

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने विजय को दी बधाई #cmvijay #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:15:19+00:00

Rahul Gandhi did not meet Trisha |राहुल गांधी की त्रिश से नहीं हुई मुलाकात? | #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T02:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers