Responsive Scrollable Menu

Acer का नया 5G टैबलेट भारत में लॉन्च: 7400mAh बैटरी के साथ मिलेगा 2.2K डिस्प्ले और Stylus Pen, जानें कीमत  

Acer ने भारत में अपना नया Android टैबलेट Acer Iconia iM11-22M5G लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11.45-इंच 2.2K डिस्प्ले, MediaTek 8791 प्रोसेसर और 7,400mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी इसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस के तौर पर पेश कर रही है।

Acer Iconia iM11-22M5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Acer Iconia iM11-22M5G की कीमत 25,499 रुपये रखी गई है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट)। यह टैबलेट सिल्वर कलर में आता है और Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध है।

Acer Iconia iM11-22M5G: डिस्प्ले और डिजाइन
इस टैबलेट में 11.45-इंच का 2.2K IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×2200 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ यह डिस्प्ले मल्टीटास्किंग और मीडिया कंजम्प्शन के लिए बेहतर अनुभव देता है।

इसके अलावा, यह टैबलेट एक्टिव स्टाइलस सपोर्ट करता है, जिसमें 4096 लेवल्स तक की प्रेशर सेंसिटिविटी मिलती है। साथ ही, बॉक्स में कीबोर्ड कवर भी दिया गया है, जिससे इसे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Acer Iconia iM11-22M5G: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Acer Iconia iM11-22M5G में ऑक्टा-कोर MediaTek 8791 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसमें AI प्रोसेसिंग यूनिट (APU) भी मौजूद है, जो लगभग 2.6 TOPS तक की परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

यह टैबलेट 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर चलता है।

Acer Iconia iM11-22M5G: कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 16MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में इसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Acer Iconia iM11-22M5G कनेक्टिविटी और फीचर्स

इस टैबलेट में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 सपोर्ट मिलता है। साथ ही USB Type-C पोर्ट, GPS और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें Acer PureVoice टेक्नोलॉजी के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।

Continue reading on the app

OnePlus Nord CE 6 Series लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस, कीमत 30 हजार से शुरू

OnePlus ने भारत में अपनी नई Nord CE 6 Series को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite शामिल हैं, जो 50MP प्राइमरी कैमरा, बड़ी 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इस बार परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया है।

भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये रखी गई है, जिससे यह सीरीज सीधे तौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। आइए अब इनकी कीमत और फीचर्स जानें।  

OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite की कीमत और उपलब्धता
भारत में OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है (8GB + 128GB वेरिएंट), जबकि इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Nord CE 6 Lite की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है और 8GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में मिलता है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में आता है।

कंपनी HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। Nord CE 6 की बिक्री 8 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि Nord CE 6 Lite 12 मई से उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन Amazon और OnePlus India Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़े-ः  Vivo X300 FE लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 100X Zoom कैमरा; 90W चार्जिंग से मचाएगा धूम | जानें कीमत

OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite  के स्पेफिकेशन 
Nord CE 6 में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Crystal Guard प्रोटेक्शन और बेहतर टच रिस्पॉन्स भी मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव और बेहतर हो जाता है। वहीं Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनाता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के मामले में Nord CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वाष्प चेंबर (VC) कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। वहीं Nord CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो समान RAM और स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है, लेकिन इसमें थोड़ा छोटा कूलिंग सिस्टम मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करते हैं।

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर शामिल है। Nord CE 6 में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जबकि Nord CE 6 Lite में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि Lite वेरिएंट में 7000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। दोनों ही फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs KKR- Match Highlights | 'विराट' शतक! कोहली के रिकॉर्ड तोड़ धमाके से RCB अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा, केकेआर हुई पस्त!

बारिश की बाधा और फैंस का लंबा इंतजार उस समय सफल हो गया जब रायपुर के मैदान पर 'किंग कोहली' का बल्ला जमकर गरजा। विराट कोहली के आईपीएल करियर के नौवें शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी राह और मजबूत कर ली है। इस जीत के साथ ही आरसीबी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई है। पिछले दो मैच में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की।

कोहली और देवदत्त पडीक्कल (27 गेंद में 37 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की अहम साझेदारी निभाई। केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अंगकृष रघुवंशी (71 रन) की करियर की सर्वश्रेष्ठ अर्धशतकीय पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की मदद से चार विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस जीत से आरसीबी 12 मैच में 16 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 11 मैच में नौ अंक से आठवें स्थान पर बरकरार है। कोहली ने इस दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा 279 मैच खेलकर एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। वह टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बने।

2023 सत्र के बाद यह उनका पहला शतक रहा। बारिश की वजह से मैच शुरू होने में 75 मिनट की देरी हुई। रायपुर के दर्शकों को सब्र का फल मिला और उन्हें कोहली की लाजवाब पारी देखने को मिली। पहले ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोलने के बाद उन्होंने खुशी से मुट्ठी भींची थी। अगले ओवर में उन्होंने वैभव अरोड़ा की गेंदों पर चार चौके जड़ दिए। कोहली जब 21 रन पर थे, तब रोवमैन पॉवेल ने उनका कैच छोड़ दिया था और अंत में केकेआर यह बहुत महंगा पड़ा।

इसके बाद आरसीबी के सलामी बल्लेबाज ने कोई गलती नहीं की और 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी निभाने के बाद कुछ अविश्वसनीय शॉट खेलकर अपना शतक बनाया। कोहली ने इस पारी का पूरा लत्फ उठाया। शतक जड़ने के बाद उन्होंने इसका जश्न भी मनाया। वहीं पदार्पण कर रहे सौरभ दुबे का पहला ओवर शानदार रहा जिसमें दो रहन बने लेकिन अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 15 रन दे दिए।

कार्तिक त्यागी (32 रन देकर तीन विकेट) ने एक बार फिर तीन विकेट लेकर प्रभावित किया जबकि सुनील नारायण (31 रन देकर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी की लेकिन केकेआर का क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा जिसमें दो कैच छूटे। इससे पहले केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष ने 46 गेंद की पारी के दौरान तीन छक्के और सात चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने अहम साझेदारियां भी कीं जिससे टीम को जरूरी गति मिली जो उनके सलामी बल्लेबाज देने में नाकाम रहे थे। गीली आउटफील्ड के कारण मैच सवा घंटे देर से शुरू हुआ।

आरसीबी ने पिच से मदद की उम्मीद में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन यहां खेले गए पिछले मैच के मुकाबले इस बार तेज गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिली जिसमें नयी गेंद ने काफी प्रभाव डाला था। केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे (19 रन) ने पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की पांच डॉट गेंदों के बाद एक चौका लगाया। इसके बाद दूसरे ओवर में फिन एलन (18) ने जैकब डफी की गेंद पर 14 रन ठोक दिए। लेकिन आरसीबी ने जोरदार वापसी की। भुवनेश्वर ने एलन को विकेट के पीछे कैच करवाया। कुछ ही देर बाद चौथे ओवर में जोश हेजलवुड ने रहाणे को बाउंसर पर आउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: NEET-UG 2026 Paper Leak | जीतू पटवारी का भाजपा पर कड़ा प्रहार, 'नीट घोटाला' और 'आदिवासी विस्थापन' को बताया देश का बड़ा संकट

इससे ठीक पहले केकेआर के कप्तान ने डफी की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाकर चौथे ओवर में कुल 17 रन बटोरे थे। पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 56 रन था। रघुवंशी ने तीसरे विकेट के लिए कैमरन ग्रीन (32) के साथ 68 रन की अहम साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने चौथे विकेट के लिए रिंकू सिंह (29 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के साथ 76 रन जोड़े जिससे टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

21 वर्षीय रघुवंशी ने इस सत्र का अपना चौथा अर्धशतक जमाया। यह आईपीएल में अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा है जिसमें उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत वाइड लांग ऑन के ऊपर एक जोरदार छक्के के साथ की। इसके बाद अपनी दोनों साझेदारियों के दौरान वह बीच-बीच में चौके-छक्के लगाते रहे। उन्होंने ऑफ-साइड पर कुछ शानदार कट शॉट्स खेले। लेकिन उनकी पारी की मुख्य आकर्षण डफी की गेंद पर मिड-विकेट की तरफ एक चौका मारना और कृणाल पंड्या की गेंद पर बाउंड्री के पार एक जबरदस्त छक्का लगाना।

इसे भी पढ़ें: Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

 

इसके अलावा रसिख सलाम की एक धीमी गेंद पर उन्होंने अंपायर के सिर के ऊपर से एक जोरदार शॉट भी लगाया। रघुवंशी पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। केकेआर के लिए ग्रीन ने 24 गेंद में 32 रन बनाकर योगदान दिया जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं रिंकू अपने अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए। इस भारतीय बल्लेबाज ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने पिछले चार मैचों में दो नाबाद अर्धशतक बनाए हैं।

 News Source- Press Trust OF India

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Thu, 14 May 2026 08:32:54 +0530

  Videos
See all

Brajesh Pathak on Prateek Yadav | प्रतीक यादव के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:46:07+00:00

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Prateek Yadav | NEET Paper Leak | CM YOGI | 14 May | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:44:09+00:00

West Bengal News: विजय रथ पर शुभेंदु...भवानीपुर में जीत का जश्न | Bhowanipore | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:55+00:00

Weather News: आंधी -तूफान की वजह से 62 लोगों की मौत #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:37:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers