Apple App Store से गायब हुआ Telegram, यूजर्स क्यों नहीं कर पा रहे डाउनलोड, आखिर क्या है पूरा मामला
कई यूजर्स Apple App Store से Telegram को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, पुराने यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव कई देशों में कानूनी जांच का सामना कर रहे है. रूस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में भी Telegram कंटेंट मॉडरेशन और सुरक्षा नियमों को लेकर सवालों के घेरे में है.
Gold Silver Price: सोना ₹178 महंगा होकर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2.19 लाख के पार; जानें ताजा भाव
Gold Silver Price Today (29 July 2026): आज यानी 29 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी के भाव में ₹1,270 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹2.19 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी इजाफा हुआ है। 10 ग्राम सोना ₹178 महंगा होकर अब ₹1.42 लाख के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से देखें तो 14 कैरेट सोने की कीमत ₹83,344 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,06,852 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव देखें।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ( सोर्स- Goodreturns)
| शहर | कीमत |
| चेन्नई | ₹1,31,550 |
| भोपाल | 1,31,600 |
| दिल्ली | 1,31,700 |
| कोलकाता | ₹1,31,550 |
| मुंबई | ₹1,31,550 |
| जयपुर | 1,31,700 |
| लखनऊ | 1,31,700 |
| अहमदाबाद | 1,31,600 |
| रायपुर | 1,31,550 |
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।
3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









