Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price: सोना ₹178 महंगा होकर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2.19 लाख के पार; जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Today (29 July 2026): आज यानी 29 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी के भाव में ₹1,270 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹2.19 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी इजाफा हुआ है। 10 ग्राम सोना ₹178 महंगा होकर अब ₹1.42 लाख के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  

कैरेट के हिसाब से देखें तो 14 कैरेट सोने की कीमत ₹83,344 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,06,852 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव देखें।

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ( सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
चेन्नई

₹1,31,550

भोपाल  1,31,600
दिल्ली  1,31,700
कोलकाता  ₹1,31,550
मुंबई  ₹1,31,550
जयपुर  1,31,700
लखनऊ  1,31,700
अहमदाबाद  1,31,600
रायपुर  1,31,550

 
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास 

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

 

 

Continue reading on the app

₹649 से शुरू हो रहे Wireless Chargers, Amazon पर iPhone और Android यूजर्स के लिए बेस्ट डील्स, मिल रहा 78% तक डिस्काउंट

अगर आप अपने स्मार्टफोन, ईयरबड्स या अन्य Qi-सपोर्टेड डिवाइस को बिना केबल के चार्ज करना चाहते हैं, तो Amazon पर कई वायरलेस चार्जर और मैग्नेटिक पावर बैंक आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं. हमने GM, Portronics, CROCVOLT, boAt और Ambrane के 5 ऐसे प्रोडक्ट चुने हैं जो अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

Tanzid Hasan Tamim century: 26 साल के तंजीद हसन तमीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन चुके हैं. अपने सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने हर किसी को सन्न कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन इस बल्लेबाज ने 188 गेंद में सेंचुरी पूरी की. Fri, 14 Aug 2026 09:51:08 +0530

  Videos
See all

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:33+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers