छिंगहाई-शीत्सांग जैविक जर्मप्लाज्म संसाधन बैंक ने शुरू किया खुला डेटा साझाकरण
बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। चीनी विज्ञान अकादमी के पश्चिमोत्तर पठार जीवविज्ञान संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिंगहाई-शीत्सांग पठार जैविक जर्मप्लाज्म संसाधन बैंक, जो विश्व स्तर पर अद्वितीय उच्च-ऊंचाई और ठंडी जलवायु वाला विशिष्ट जर्मप्लाज्म मंच है, ने आधिकारिक तौर पर गैर-वर्गीकृत डेटा साझाकरण शुरू कर दिया है, जो अनुपालन करने वाले घरेलू संस्थानों को जर्मप्लाज्म संसाधन उपलब्ध कराता है और पठार की जैव विविधता की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय पारिस्थितिक अनुसंधान सहयोग को लगातार बढ़ावा देता है।
छिंगहाई-शीत्सांग पठार को “पृथ्वी का तीसरा ध्रुव” भी कहा जाता है। यह क्षेत्र अनेक दुर्लभ और विविध प्रजातियों का प्राकृतिक भंडार है और पृथ्वी के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण जीन बैंक माना जाता है। अब तक छिंगहाई-शीत्सांग पठार जैविक जर्मप्लाज्म संसाधन बैंक में 1 लाख से अधिक जर्मप्लाज्म संसाधन, 7 लाख से अधिक जैविक नमूने और 100 टीबी से अधिक जीनोमिक डेटा संरक्षित किया जा चुका है। यह बैंक पठार क्षेत्र की दुर्लभ प्रजातियों के लिए एक महत्वपूर्ण “जीन भंडार” बन गया है।
संस्थान के शोधकर्ता चांग फाछी के अनुसार, इस जर्मप्लाज्म बैंक का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटना, लुप्तप्राय पौधों का संरक्षण करना और पठार क्षेत्र की अनूठी आनुवंशिक सामग्री को सुरक्षित रखना है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह संस्थान पाकिस्तान और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के साथ संयुक्त संरक्षण अनुसंधान कर रहा है। साथ ही, रूस, ब्राजील और अन्य देशों के अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से वैश्विक उच्च-ऊंचाई जर्मप्लाज्म संरक्षण नेटवर्क के निर्माण को भी आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संसाधनों और डेटा साझाकरण को और मजबूत किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जिबूती के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए चीनी राष्ट्रपति के विशेष दूत
बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत तथा चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष लुओसांग च्यांगथ्सुन ने शनिवार को जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुएलेह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उसी दिन, राष्ट्रपति गुएलेह ने पीपल्स पैलेस में लुओसांग च्यांगथ्सुन से मुलाकात की।
इस अवसर पर लुओसांग च्यांगथ्सुन ने राष्ट्रपति गुएलेह को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-जिबूती व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन, जिबूती के साथ पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।
वहीं, राष्ट्रपति गुएलेह ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए अपना हार्दिक अभिवादन भेजने का अनुरोध किया और शपथ ग्रहण समारोह में विशेष दूत भेजने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया।
गुएलेह ने कहा कि चीन हमेशा जिबूती का विश्वसनीय साझेदार रहा है। जिबूती, चीन के साथ एकजुटता और सहयोग को और मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान बढ़ाने तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों में घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने के लिए तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















