गोरखपुर के बांसगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. शादी की मिठाई बनाते समय 3 साल की बच्ची अदिति खौलती चाशनी में जा गिरी, जिससे वह 60% तक झुलस गई. गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना से परिवार में गहरा मातम छाया हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-93 में चोरों ने एक ही रात में 6 गाड़ियों के टायर और रिम चोरी कर लिए. सुबह जब मालिकों ने अपनी कारें देखीं तो वे ईंटों के सहारे खड़ी थीं. पुलिस ने FIR दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है.
Updated IPL 19 Points Table: रविवार के डबल हेडर में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की. इसके दम पर पॉइंट्स टेबल के टॉप हाफ में घमासान मच गया है, जहां हर मैच के साथ कुछ बदलाव हो रहा है. Mon, 11 May 2026 00:15:23 +0530