गर्मियों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी कद्दू कोफ्ता, स्वाद ऐसा कि मटन भी लगे फीका
गर्मी के मौसम में हल्का और ठंडक देने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में कद्दू की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता. अगर इसी कद्दू को कोफ्ते के रूप में बनाया जाए, तो इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है. कद्दू का कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को कद्दूकस कर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लिया जाता है. फिर इसमें बेसन और नमक मिलाकर छोटे-छोटे कोफ्ते तैयार किए जाते हैं. इसके बाद इन्हें तेल में सुनहरा होने तक फ्राई किया जाता है. ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में जीरा, हींग और तेज पत्ता का तड़का लगाया जाता है. फिर प्याज, टमाटर और अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को अच्छी तरह भुना जाता है. मसाला तैयार होने के बाद इसमें पानी डालकर उबाल आने दिया जाता है और फिर तले हुए कोफ्ते डाल दिए जाते हैं. ऊपर से गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
ढाबे जैसा रिच और क्रीमी लौकी कोफ्ता अब घर पर कैसे बनाएं? जानिए साधारण लौकी को स्वाद से भरपूर बनाने की सीक्रेट रेसिपी
Lauki Kofta Recipe: ढाबा स्टाइल लौकी के कोफ्ते एक ऐसी रेसिपी है जो साधारण लौकी को शानदार और रिच डिश में बदल देती है. सही मसाले, क्रीमी ग्रेवी और सॉफ्ट कोफ्तों के साथ यह डिश हर किसी को पसंद आती है और घर के खाने को खास बना देती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




