Responsive Scrollable Menu

राजस्थान: कोटा में सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक और मौत, दो महिलाओं की किडनी फेल होने से हड़कंप

कोटा, 10 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा में प्रसूता महिलाओं की सेहत को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल के बाद अब जेके लोन हॉस्पिटल में भी सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है, जबकि दो अन्य महिलाओं की किडनी फेल होने से चिकित्सा महकमे में चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बूंदी जिले के सुवांसा गांव की रहने वाली प्रिया, पत्नी रोहित महावर, की शनिवार को जेके लोन अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी कराई गई थी। डिलीवरी के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रिया की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मृतका को पहले से हृदय संबंधी समस्या थी।

जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि मृत महिला पहले से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थी और उसे सीने में दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार दिए जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं आरती और पिंकी नामक दो प्रसूताओं की किडनी फेल होने की स्थिति सामने आई है। दोनों को यूरिन आना बंद हो गया था। आरती को शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज के न्यू हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में भर्ती कराया गया था, लेकिन दोपहर बाद हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। वहीं, रात में पिंकी को भी एसएसबी रेफर किया गया, जहां जयपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

अधीक्षक ने आगे कहा कि फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रसूताओं की किडनी फेल होने के कारणों को लेकर पूरा मेडिकल विभाग चिंतित है और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ऐसी स्थिति किन कारणों से उत्पन्न हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले कोटा मेडिकल कॉलेज में भी दो महिलाओं की मौत और छह महिलाओं की किडनी फेल होने के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो गंभीर मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरानी अधिकारी का अमेरिका को चेतावनी, ‘ईरान का संयम खत्म, यूएस के खिलाफ जा रहा समय’

तेहरान, 10 मई (आईएएनएस)। एक तरफ होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिकी तेल टैंकरों-जहाजों पर हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच धमकियों और चेतावनियों का सिलसिला भी चल रहा है। ताजा मामले में ईरानी संसद के विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने कहा कि आज से तेहरान का संयम खत्म हो गया है।

प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे जहाजों पर किसी भी हमले का ईरान अमेरिकी जहाजों और बेस पर भारी और निर्णायक जवाब देगा। समय अमेरिकियों के हितों के खिलाफ जा रहा है। उनके लिए यही अच्छा है कि वे बेवकूफी न करें और जिस दलदल में वे फंस गए हैं, उसमें और न डूबें। सबसे अच्छा तरीका है कि वे आत्मसमर्पण कर दें और रियायतें दे दें। आपको नए क्षेत्रीय ऑर्डर की आदत डालनी होगी।”

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी सेना के प्रवक्ता अकरमी निया ने चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी बैन लागू करने वाले किसी भी देश को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में जरूर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अकरमी निया ने यह भी कहा कि जंग में दुश्मन का कोई भी मकसद पूरा नहीं हुआ और ईरान का राजनीतिक सिस्टम नहीं बिगड़ा है।

उन्होंने आगे कहा, “बल्कि, देश के अंदर एकता और मेलजोल मजबूत हुआ, जिसे हम अभी भी सड़कों पर लोगों की मौजूदगी से देख सकते हैं। दुश्मन ने देखा कि वह सच में इस विरोध को तोड़ नहीं सकते और आखिरकार उसे सीजफायर मानने के लिए मजबूर होना पड़ा।”

निया ने आगे कहा कि चल रहे सीजफायर के दौरान, ईरान ने अपनी सेना और क्षमताओं को मजबूत किया, अपने टारगेट बैंक को अपडेट किया और अपनी डिफेंसिव और ऑफेंसिव स्थिति को ठीक किया।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जल्दी से समझौता करने की चेतावनी दी थी। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मरीन वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से कहा, मुझे आज रात एक लेटर मिलने वाला है। देखते हैं क्या होता है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या तेहरान जानबूझकर प्रक्रिया को धीमा कर रहा है, तो उन्होंने कहा, हमें जल्द ही पता चल जाएगा।

राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगर बातचीत में रुकावट आती है तो वाशिंगटन अपना रुख और सख्त कर सकता है। उन्होंने कहा, अगर सब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो हम दूसरा रास्ता अपनाएंगे। अगर चीजें नहीं हुईं तो हम प्रोजेक्ट फ्रीडम पर वापस जा सकते हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस होगा। मतलब, प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस में दूसरी चीजें भी होंगी।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी गेंद पर जीती आरसीबी, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

MI vs RCB Highlights: रायपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को आखिरी गेंद पर हराया. आरसीबी ने यह मुकाबला दो विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से अब बाहर हो गई है. बचे हुए तीनों मुकाबले जीतकर भी मुंबई अब टॉप-4 में जगह नहीं बना सकेगी. Sun, 10 May 2026 23:46:24 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: मां सचमुच भगवान है..| Mother's Day | Emotional Video | Mother's day special #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:15:00+00:00

Master Stroke : घुटनों पर Pakistan! | Operation Sindoor | India vs Pak | PM Modi | Telangana CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:10:26+00:00

UP Cabinet Expansion: पहली बार मंत्री बने Surender Diler ने क्या कहा?| CM Yogi |PDA | UP Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:15:04+00:00

Elvish Yadav News: एल्विश को धमकी- '10 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे' | Elvish Yadav | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:17:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers