'आप यहां नहीं खा सकते...', जब जूनियर एक्टर की वजह से अक्षय खन्ना ने दी थीं प्रोड्यूसर और मेकर्स को गालियां
Akshaye Khanna Slams Producer: बॉलीवुड में अक्सर बड़े एक्टर्स के नखरों और एटीट्यूड को लेकर खबरे सामने आती हैं. लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो अपने साथ काम करने वाले जूनियर एक्टर के लिए भी खुलकर खड़े हो जाते हैं. अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) उन्हीं गिने चुने एक्टर्स में से हैं.
हमेशा शांत और कम बोलने वाले अक्षय खन्ना को लेकर हाल ही में एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसने अक्षय के लिए उनके फैंस की नजर में और इज्जत बढ़ जाएगी. जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक जूनियर एक्टर के साथ गलत व्यवहार किया गया, तो अक्षय खन्ना अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने वहीं प्रोड्यूसर और मेकर्स की क्लास लगा दी. इस किस्से का खुलासा एक्टर अमित बहल ने एक इंटरव्यू दौरान किया.
जूनियर एक्टर को खाने से रोका गया
अमित बहल ने बताया कि वह अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे. फिल्म की टीम अलग अलग होटलों में रुकी हुई थी. जबकि मैन स्टार कास्ट फाइव स्टार होटल में ठहरे थे, जबकि कुछ जूनियर कलाकार थ्री स्टार होटल में रुक रहे थे.
इसी दौरान एक जूनियर एक्टर लंच टाइम में फाइव स्टार होटल में पहुंच गया, जहां बाकी टीम खाना खा रही थी. जब वह बुफे से खाना लेकर खाने लगा. तभी प्रोड्यूसर की रिश्तेदार ने नोटिस किया और प्राडक्शन की टीम से उससे कहने कहा कि आप ये खाना नहीं खा सकते हैं क्योंकि आप इस होटल में नहीं ठहरे हैं.
ये बात सुनते ही वह जूनियर एक्टर काफी हर्ट हुआ और तुरंत प्लेट नीचे रख दी. चुपचाप जाकर एक तरफ बैठ गया. सेट पर मौजूद कई लोग ये सब देखते रहे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा.
अक्षय खन्ना ने कर लिया था दूर से नोटिस
अमित बहल ने बताया कि अक्षय खन्ना दूर बैठे यह सब नोटिस कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद प्रोड्यूसर और मेकर्स को जमकर खरी खोटी यानी गालियां सुनाई. अक्षय खन्ना ने कहा कि फिल्में सिर्फ बड़े बजट या महंगे खाने से नहीं बनतीं. उन्होंने समझाया कि एक फिल्म के पीछे हर छोटे बड़े कलाकार और टेक्नीशियन की मेहनत होती है. अगर किसी इंसान को इज्जत नहीं दी जाएगी, तो उस काम में बरकत नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें: 'मैं 24 घंटे इस एक्ट्रेस संग...', ओरी ने बॉलीवुड 'क्वीन' को लेकर बताई अपने दिल की बात
‘फिल्में लोगों की दुआओं से बनती हैं’
अमित बहल ने इस बातचीत में आगे बताया कि उस दिन अक्षय खन्ना ने जो बातें कहीं, वो आज भी उन्हें याद हैं. अक्षय ने कहा था कि फिल्म प्लेटों की गिनती से नहीं बनती. फिल्म उन लोगों की दुआओं से बनती है जो आपके साथ काम करते हैं.
अमित बहल के मुताबिक, उस दिन ऐसा लग रहा था जैसे एक शांत इंसान के अंदर जमा हुआ ज्वालामुखी फट पड़ा हो. अक्षय बहुत कम बोलते हैं, लेकिन जब बोलते हैं तो उनकी बात सीधा दिल पर असर करती है.
धुरंधर के बाद फिर चर्चा में अक्षय खन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना कुछ समय पहले आदित्य धर की धुरंधर फ्रेचाइजी के पहले पार्ट में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके दमदार किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हुई. खासतौर पर रहमान डकैत के रोल में उन्होंने ऑडियंस से बहुत प्यार मिला.
इसके अलावा अक्षय जल्द ही तेलुगु फिल्म महाकाली में भी नजर आएंगे. जिसमें वह शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का में भी उनका अहम रोल है. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दीया मिर्जा समेत कई अहम एक्टर्स नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 'आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो....', सुनीता आहूजा को गोविंदा ने दी ये चेतावनी!, खुद किया खुलासा
'टैक्सी बुक करो और चेपॉक पहुंचो...', विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से अश्विन ने किसे CSK vs LSG मैच के लिए जाने को कहा?
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ही नहीं इस वक्त भारतीय राजनीति का रोमांच भी अपने चरम पर है. काफी ड्रॉमे के बाद आखिरकार विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने रविवार, 10 मई को चेन्नई में चीफ मिनिस्टर की शपथ ली. वहीं विजय के शपथ ग्रहण समारोह से एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है.
क्या विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे थे अंशल कंबोज?
रविचंद्रन अश्विन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के बगल में एक सुरक्षा अधिकारी भी नजर आ रहा है. अश्विन ने अपने पोस्ट में सुरक्षा अधिकारी को मार्क किया है.
अश्विन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा "कर्तव्य सर्वोपरि है, लेकिन CSK vs LSG के लिए करो या मरो के मैच वाले दिन यह दबाव कुछ ज़्यादा ही हो जाता है. यह दिन का मैच है, अंशुल कंबोज, टैक्सी बुक करो और जल्द से जल्द चेपॉक पहुंचो. बड़ा मैच है."
अश्विन का पोस्ट सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
दरअसल तमिलनाडु के नए चीफ मिनिस्टर विजय थलापति जब शपथ ले रहे थे तो उनके बगल में खड़ा सुरक्षा अधिकारी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तरह लग रहा था, जिसके बाद फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. बता दें कि आज 10 मई को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. आज डबल हेडर मुकाबला है. तो CSK vs LSG का मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है. इसे को लेकर अश्विन ने अंशुल कंबोज के मजे लेते हुए उनके हमशक्ल को चेपॉक जाने को कहा.
Duty always comes first, but on a must win match day #CSKVLSG, it’s a bit too much.
— Ashwin ???????? (@ashwinravi99) May 10, 2026
It’s a day game, get a cab & get to Chepauk ASAP Anshul Kamboj.
Big Game. pic.twitter.com/CautY5PQRu
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























