एक्शन अवतार में दिशा पाटनी का हॉलीवुड डेब्यू, तलवारबाजी करता देख फैंस हैरान
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के आप अब दिशा पाटनी को भी हॉलीवुड डेब्यू करते हुए देखा जाने वाला है। यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने डेब्यू कर लिया है क्योंकि उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म द पोर्टल ऑफ फोर्स का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
अपने इस फिल्म में दिशा को टायरेस गिब्सन, डॉल्फ लुंडग्रेन, केविन स्पेसी जैसे सितारों के साथ देखा जाने वाला है। इसका जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस को जेसिका के किरदार में दिखाया गया जो दो प्राचीन गुटों स्टैटिगार्ड्स आज और होलिगार्ड्स के बीच फंसी हुई है। उन्हें तलवारबाजी करता देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जेसिका के किरदार में नजर आएंगी दिशा
फिल्म की कहानी इन दो गुटों के बीच लंबे समय से चले आ रहे हैं संघर्ष के आसपास घूमती हुए दिखाई देगी। इसमें जेसिका को The Chosen One के रूप में दिखाया जाने वाला है। प्रेम की कहानी की बात करें तो जेसिका दोनों पक्षों के प्रतिद्वंदी नेताओं की बेटी है और मानवता के भाग्य का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
दिशा का क्या कहना
अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दिशा का कहना है कि मैं इस खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में कदम रखना डरावना और रोमांचकारी दोनों था लेकिन इस कला को निखारने का बहुत बड़ा अवसर था। अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना अपने आप में एक सीख थी। आपको यह एहसास होता है की कहानी कहने की कला भाषा और भूगोल से बिल्कुल अलग है। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और अपने देश की कला को वैश्विक मंच पर लाना बहुत सशक्त महसूस कराता है।
एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड की इस सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर में शानदार किरदार निभाने के साथ अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस को कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट में देखा जाने वाला है। उनकी अगली फिल्म आवारापन 2 होने वाली है। लंबे समय से इस सीक्वल का इंतजार किया जा रहा है।
अंतरिक्ष एजेंसियों व तकनीकी साझेदारों से जुड़ेगी उच्च शिक्षा संस्थानों की रिसर्च
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत अपने नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर फ्रांस में भारतीय आईआईटी, विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों की रिसर्च वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। यहां भारतीय नवउद्यम वैश्विक निवेशकों, अंतरिक्ष एजेंसियों और तकनीकी साझेदारों से जुड़ेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama

















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




