Responsive Scrollable Menu

CSK vs LSG: उर्विल ने पहली 9 गेंद में ठोके 6 छक्के, आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी

Urvil Patel Fastest fifty record: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। उर्विल ने चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में महज 13 गेंद में अपने पचास रन पूरे किए। इसके साथ ही वो लीग इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बैटर बन गए।

उर्विल ने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की है। लखनऊ की तरफ से मिले 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही थी। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 45 रन जोड़ लिए थे। इसी स्कोर पर संजू 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद उर्विल तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों  की जमकर खबर ली। 

उर्विल ने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। इसका अंदाजा इससे लगाय जा सकता है कि उन्होंने पहली 9 गेंदों में 6 छक्के मारे। उन्होंने आवेश खान की गेंदों पर लगातार तीन छक्के मारे। अगले ओवर में उन्होंने दिग्वेश राठी को भी नहीं छोड़ा और 6 गेंदों में 25 रन कूट डाले। इस ओवर में भी उर्विल ने 3 छक्के और एक चौका मारा।

एक समय उर्विल का स्कोर 9 गेंद में 42 रन था, लेकिन इसके बाद उनकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और उन्होंने 4 और गेंद खेलकर अपने 50 रन पूरे किए। 

उर्विल ने आउट होने से पहले 23 गेंद में 65 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके मारे। 

Continue reading on the app

Papad Ki Sabji: राजस्थानी पापड़ की सब्जी डिनर बना देगी लाजवाब, इस तरीके से बनाएं, सब पूछेंगे रेसिपी

Papad Ki Sabji: राजस्थान की पारंपरिक रेसिपीज़ अपनी सादगी और गहरे स्वाद के लिए जानी जाती हैं। उन्हीं में से एक है पापड़ की सब्जी, जो कम सामग्री में भी बेहद स्वादिष्ट बनती है। खास बात यह है कि जब घर में ताजी सब्जी उपलब्ध न हो, तब यह डिश झटपट तैयार की जा सकती है और खाने का मजा दोगुना कर देती है।

इस सब्जी की सबसे बड़ी खूबी इसका मसालेदार और हल्का खट्टा-तीखा स्वाद है, जो हर किसी को पसंद आता है। दही और मसालों के साथ तैयार की गई यह रेसिपी रोटी या बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

पापड़ की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 पापड़ (टूटे हुए टुकड़ों में)
  • 1 कप दही
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1/2 कप पानी
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

राजस्थानी पापड़ की सब्जी बनाने की विधि

पापड़ तैयार करें
सबसे पहले पापड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। चाहें तो इन्हें हल्का सा भून सकते हैं, जिससे इनका स्वाद और बढ़ जाता है।

दही का मिश्रण बनाएं
एक बाउल में दही लें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। ध्यान रखें कि दही में गांठें न रहें।

तड़का तैयार करें
एक कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो उसमें हींग डालें। इससे सब्जी में खास खुशबू आती है।

दही मसाला पकाएं
अब तैयार दही का मिश्रण कढ़ाही में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। इससे दही फटेगा नहीं और मसाला अच्छी तरह तैयार होगा।

पापड़ मिलाएं
जब मसाला थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें पापड़ के टुकड़े डालें और हल्का सा मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं, ताकि पापड़ नरम हो जाएं और मसाले का स्वाद अच्छे से सोख लें।

सर्व करें
तैयार पापड़ की सब्जी को हरे धनिए से सजाकर गरमागरम रोटी या बाजरे की रोटी के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Baingan Bharta: बैंगन के भरते का देसी स्वाद मुंह में लाएगा अनूठा ज़ायका, हर बाइट में पाएंगे स्मोकी टेस्ट!

Watermelon Peels: तरबूज खाकर छिलके फेंक देते हैं? जानिए इनके 5 स्मार्ट यूज़, जो आपको कर देंगे हैरान

Fruits for Gut: पपीता ही नहीं, ये 5 फल भी हैं पेट के लिए रामबाण! डाइजेशन सुधार फिट रखेंगे बॉडी

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 से बाहर, उर्विल के दम पर चेन्नई को मिली बड़ी जीत

CSK vs LSG Match Result: इस मैच का असर पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला है और अब यहां बदलाव हो गया है. Sun, 10 May 2026 19:41:54 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics: 'राधिका खेड़ा ने बिना साबुन के धो डाला! Suvendu | Mamata | TMC vs BJP | New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:37:35+00:00

West Bengal New CM: अचानक डिबेट में तत्र-मंंत्र! ऐश्वर्य कपूर ने लिए मजे! Bengal | Suvendu | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:38:15+00:00

PM Modi Attacks Congress: 'ये खुद भी झूठे, इनकी गारंटियां भी झूठी' #shorts #viralshorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:36:51+00:00

Bengal Politics: राधिका खेड़ा ने सपा प्रवक्ता को धो डाला! Bengal | Mamata | Suvendu | TMC vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers