Haryanvi Dance: सुनीता बेबी के झटकों से बूढ़ों में छुड़ाई लाठी, बेकाबू दर्शक हुए पानी पानी
इंटरनेट पर हरियाणवी डांस काफी तहलका मचा रहा है। देवउठनी एकादशी से ही शादियों की धूम मची हुई है। सुनीता बेबी के डांस को भला कौन मिस करना चाहेगा। सुनीता बेबी इस वक्त का चमकता हुआ सितारा है। सपना चौधरी के बाद सुनीता चौधरी की अदाओं के दीवाने हैं हरियाणा के ताऊ। सुनीता बेबी के ...
The post Haryanvi Dance: सुनीता बेबी के झटकों से बूढ़ों में छुड़ाई लाठी, बेकाबू दर्शक हुए पानी पानी appeared first on THS.
Rajasthan Weather : सोमवार से बदलेगा 5 संभागों में मौसम, फिर बादल-बारिश के आसार, आज इन जिलों में चलेगी लू, पढ़ें IMD अपडेट
राजस्थान के मौसम में सोमवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है हालांकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने के आसार है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन हीटवेव व उष्णरात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पश्चिमी भागों में 20-30 km/h की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।
13 मई के बाद फिर आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। रविवार (10 मई 2026) को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।शनिवार (9 मई 2026) को राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में लू का असर रहा। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जालोर और उदयपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
जयपुर, अलवर, दौसा और करौली जैसे पूर्वी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 21 से 68 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
Mp Breaking News


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






