Responsive Scrollable Menu

प्रयागराज छात्र आंदोलन: पुलिस ने कहा 'गिरफ़्तार लोगों में कोई छात्र नहीं', बीबीसी की पड़ताल में परिवारों ने दिखाए पढ़ाई के दस्तावेज़

बीते 25 जुलाई को प्रयागराज में छात्र आंदोलन के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ के बाद 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि ये छात्र नहीं हैं.

Continue reading on the app

MP के परिवहन चेकिंग पॉइंट्स पर अवैध वसूली का आरोप, AIMTC ने PM मोदी, गडकरी और CM मोहन यादव को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश के परिवहन चेकिंग पॉइंट्स पर कथित अवैध वसूली का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच गया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने 28 जुलाई को तीनों नेताओं को पत्र लिखकर नीमच के नयागांव समेत प्रदेश के सभी परिवहन चेकिंग प्वाइंटों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

AIMTC ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब छह महीने से वाहन चालकों से नकद और निजी UPI ID के जरिए 500-500 रुपये की कथित ‘एंट्री’ वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। संगठन ने नयागांव के एक स्टिंग वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वीडियो बनाने पर चालक से मारपीट, मोबाइल छीनने, झूठे मामले में फंसाने और भारी ऑनलाइन चालान का भय दिखाने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं।

UPI-बैंक खातों और CCTV की जांच की मांग

AIMTC ने मांग की है कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों के साथ निजी UPI और बैंक खातों, CCTV फुटेज, बॉडी वॉर्न कैमरों और POS मशीनों की जांच कराई जाए। चेकिंग प्वाइंटों पर गैर-शासकीय व्यक्तियों की कथित सक्रियता की जांच की मांग भी की गई है। संगठन का कहना है कि यदि किसी संगठित नेटवर्क या संरक्षण की पुष्टि होती है तो जांच केवल मौके पर राशि लेने वालों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

हाई कोर्ट के आदेश और SOP का दिया हवाला

पत्र में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के 11 मई 2026 के आदेश और परिवहन आयुक्त की 16 अप्रैल 2025 की SOP का हवाला दिया गया है। SOP के अनुसार चेकिंग में निजी व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता, चालानी कार्रवाई POS मशीन से होनी चाहिए और बिना विशेष कारण किसी वाहन को 15 मिनट से अधिक नहीं रोका जाना चाहिए। AIMTC का आरोप है कि पुराने चेकपोस्ट बंद होने के बावजूद कई जगह स्थायी चेकिंग प्वाइंट, गुमटी और बैरिकेड के जरिए पुरानी व्यवस्था जैसी स्थिति बनी हुई है।

AI-कैमरा और ई-चालान आधारित व्यवस्था की मांग

AIMTC ने मांग की है कि प्रदेश में परिवहन प्रवर्तन को मानव हस्तक्षेप से मुक्त कर AI, कैमरा और ई-चालान आधारित बनाया जाए। नकद या निजी UPI से किसी भी तरह की वसूली पर पूरी रोक हो और वास्तविक उल्लंघन पर डिजिटल साक्ष्य के आधार पर ही चालान किया जाए।

पत्र पर AIMTC की RTO एवं ट्रैफिक कमेटी के चेयरमैन सी.एल. मुकाती और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सबरवाल के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश के परिवहन मंत्री, DGP, परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, उज्जैन संभागायुक्त, नीमच कलेक्टर और SP समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

बता दें इससे पहले 18 जुलाई को फेडरेशन ऑफ बॉम्बे मोटर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स ने भी आगर मालवा के सोयत और बड़वानी के बालसमुंद चेकिंग प्वाइंट पर निजी व्यक्तियों द्वारा कथित उत्पीड़न और अवैध वसूली की शिकायत संबंधित कलेक्टरों से की थी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में इन दिनों बदलाव का दौर चल रहा है। लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाले स्टीफन फ्लेमिंग से रिश्ता खत्म होने के बाद अब फ्रेंचाइजी नए कोच की तलाश में है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा नाम सामने रखा है, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा बढ़ा दी है। अश्विन के मुताबिक पूर्व इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कोच बन सकते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मोर्गन का नाम नए कोच के लिए काफी मजबूती से चर्चा में है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि मोर्गन इसी साल जिम्मेदारी संभालेंगे या टीम के साथ बाद में जुड़ेंगे। उनके मुताबिक एक संभावना यह है कि कोई दूसरा व्यक्ति पहले टीम का ढांचा तैयार करे और मोर्गन बाद में जिम्मेदारी संभालें।

गौरतलब है कि इयोन मोर्गन ने 2023 में पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली थी। इसके बाद वह मुख्य रूप से क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर के तौर पर नजर आए हैं। उन्होंने अभी तक किसी अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी नहीं संभाली है। इसके बावजूद सीमित ओवरों के क्रिकेट की उनकी समझ को काफी मजबूत माना जाता है।

मोर्गन ने इंग्लैंड की सफेद गेंद वाली टीम में बड़ा बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 में पहली बार एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। आक्रामक सोच, खिलाड़ियों से प्रदर्शन निकालने की क्षमता और मैदान पर तेज फैसले लेने के लिए उनकी पहचान रही है। यही वजह है कि कोचिंग का अनुभव नहीं होने के बावजूद उन्हें इस भूमिका के लिए गंभीर उम्मीदवार माना जा रहा है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स पिछले कुछ सत्रों में अपने पुराने स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए हाल के दो सत्र निराशाजनक रहे हैं। ऐसे में फ्लेमिंग के जाने को टीम में नए तरीके से बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बदलाव में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। अश्विन का मानना है कि कम से कम अगले एक साल तक धोनी टीम को दिशा देने में अहम योगदान दे सकते हैं। उनके मुताबिक अगले बड़े बदलाव से पहले धोनी के नेतृत्व में टीम का नया ढांचा तैयार किया जा सकता है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, अगले बड़े खिलाड़ियों के चयन से पहले केवल एक साल का समय बचा है। ऐसे में कोच की नियुक्ति का समय भी महत्वपूर्ण होगा। अश्विन का मानना है कि धोनी के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम इस बदलाव को बेहतर तरीके से संभाल सकती है।

स्टीफन फ्लेमिंग का लंबा दौर खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही है। इयोन मोर्गन तुरंत जिम्मेदारी संभालते हैं या बाद में टीम से जुड़ते हैं, यह आने वाले समय में साफ होगा, लेकिन अश्विन के बयान ने सीएसके के नए कोच को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया हैं।
Thu, 13 Aug 2026 21:13:17 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: Pakistan News | PoK | Balochistan | Sukhbir Singh Badal Attacked | 15th August 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T16:36:01+00:00

Desh Ki Pathshala: Red Fort पर Terror Attack को लेकर बड़ा खुलासा | Red Fort Blast 2025| Delhi Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T16:39:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers