Responsive Scrollable Menu

दिल सच्चा न हो तो... काबा मदीना वाली सयोनी घोष की बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी को चेतावनी

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान काबा मदीना गाना गाने वाली सयोनी घोष ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को अब बंगाल से समग्र विकास के लिए काम करना चाहिए, अगर ऐसा नहीं किया तो यह मुखौटा जल्दी ही उतर जाएगा। बंगाल की इस पर नजर है।

Continue reading on the app

करोड़ों के मालिक हैं तमिलनाडु के CM विजय थलापति, जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?

Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार काफी तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. जी हां, फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय पहली बार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाई. उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके)  इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी, जिसने इस बार के चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया. और अब इस इस चुनाव में भारी जीत के बाद थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. तो ऐसे में चलिए हम आपको विजय की नेटवर्थ और उनके बारे में बताते हैं. 

राजनीति में एंट्री और चुनावी मैदान

आपको बता दें कि थलापति विजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत तमिलनाडु की दो अहम सीटों पेरम्बूर (Perambur) और 'त्रिची ईस्ट' (Trichy East) से चुनाव लड़कर की है. उन्होंने पेरम्बूर सीट से नामांकन दाखिल कर अपने अभियान को औपचारिक रूप दिया. फिल्मों में अपार लोकप्रियता हासिल करने के बाद राजनीति में उनका कदम काफी चर्चाओं में रहा और युवा मतदाताओं के बीच उनकी खास पकड़ मानी जा रही है.

600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टीवीके प्रमुख विजय ने अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है. रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे गए हलफनामे में अभिनेता-राजनेता ने बताया कि उनके पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. उनकी अचल संपत्ति करीब 198.62 करोड़ रुपये है, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और पूरे चेन्नई में व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay TVK Live: क्या विजय थलापति 'त्रिची ईस्ट' और 'पेरम्बूर' से मार पाएंगे बाजी? जानिए पल-पल अपडेट्स

महंगी आलीशान गाड़ियां, सोना और चांदी

विजय महंगी गाड़ियों के शौकीन है और उनके पास महंगी गाड़ियों का एक बेड़ा है. इसमें BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये है. उनके गहनों की जानकारी में 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये की चांदी की चीजें शामिल हैं. विजय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न में कुल 184.53 करोड़ रुपये की आय दिखाई है.

किसी बैंक का बकाया नहीं बाकी

विजय ने बताया कि उन पर बैंकों या वित्तीय संस्थानों का कोई भी बकाया या देनदारी नहीं है. हालांकि, विजय ने कई लोगों और परिवार के सदस्यों को काफी बड़ी रकम बतौर पर्सनल लोन और एडवांस दी है. उन्होंने TVK के महासचिव एन. आनंद को 3 करोड़ रुपये दिए हैं और अपने माता-पिता को भी बड़ी रकम दी है. अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये और अपनी मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये का एडवांस दिया है. अन्य बड़े एडवांस में ए.एल.पी. एंटोनियस ब्रिटो और कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये, और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को 5.84 करोड़ रुपये शामिल हैं. विजय ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये, अपने बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और अपनी बेटी दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये उधार दिए हैं.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय से एमके स्टालिन और रूपा गांगुली तक, 2026 के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे ये 14 सेलेब्स

Continue reading on the app

  Sports

सब मेरे साथ काम करने को बेताब हैं ...विराट कोहली के फोटो अनलाइक करते ही रातों-रात बदली व्लॉगर लिजलैज की किस्मत

क्रिकेट की दुनिया में चेज मास्टर का खिताब हासिल करने वाले विराट कोहली का नाम बहुत बड़ा है. उनकी एक लाइक कैसे किसी की लाइफ बदल सकती है इसका सबूत जर्मन मॉडल-इन्फ्लुएंसर लिजलैज है. उन्होंने बताया कि विराट के फोटो लाइक और अनलाइक करने के बाद जिंदगी बहुत बदल गया. Sun, 10 May 2026 10:30:12 +0530

  Videos
See all

Road Accident News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक युवक की दर्दनाक मौत #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:59:30+00:00

Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay ने Rahul Gandhi समेत अन्य के साथ ली Selfie, Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:06:06+00:00

Akhilesh Yadav Controversial Posters Lucknow: लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ लगे पोस्टर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:53:44+00:00

Thalapathy Vijay और Rahul Gandhi का Nehru Stadium से आया Latest Video। Tamil Nadu CM News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:03:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers