Responsive Scrollable Menu

इन 8 मछलियों को खाना है बेहद फायदेमंद, प्रोटीन से होती हैं भरपूर, ये 6 फिश गलती से भी डाइट में न करें शामिल

Fish benefits and side effects: मछली एक बेहद ही हेल्दी नॉनवेज फूड है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन आदि भरपूर मात्रा में होते हैं. हालांकि, कई तरह की मछलियां हैं, लेकिन सभी के फायदे और नुकसान भी होते हैं. इनका स्वाद, बनावट, पोषक तत्व सभी अलग भी हो सकते हैं. कुछ मछली में पारा, फैट की मात्रा हाई होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन सी मछली खाने के लिए फायदेमंद हैं और कौन सी नहीं.

Continue reading on the app

दूसरी तिमाही में गर्भवती महिलाएं करें ये आसान योगासन, बढ़ेगी ताकत और लचीलापन

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां बनने की यह यात्रा हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत और यादगार समय होता है। खासकर प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही वह दौर होता है जब शरीर में नई ऊर्जा आती है, थकान कम होती है और मूवमेंट बढ़ने लगता है। इस फेज को “बढ़ती ताकत और मूवमेंट का समय” भी कहा जाता है।

ऐसे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस दौरान हल्के और सुरक्षित योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है। इससे शरीर में ताकत बढ़ती है, लचीलापन आता है, पोस्चर सुधरता है और मन भी शांत होता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, दूसरी तिमाही वह समय है जब महिला अपनी बढ़ती हुई ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल कर सकती है। सही योगासन करने से न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ती है बल्कि प्रसव के लिए शरीर को तैयार करने में भी मदद मिलती है। इन योगासनों को शामिल करें अपनी दिनचर्या में ताड़ासन से लेकर सुखासन व शवासन समेत यहां दिए कुछ योगासनों को शामिल करें।

ताड़ासन का अभ्यास खड़े होकर किया जाता है। इसके लिए दोनों पैरों को जोड़कर सीधे खड़े रहें, हाथ ऊपर की ओर उठाएं। इससे पूरा शरीर फैलता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और संतुलन बेहतर होता है। वहीं, वृक्षासन के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को घुटने के पास रखें और हाथ जोड़कर ऊपर उठाएं। दीवार का सहारा लेकर भी कर सकती हैं। यह आसन संतुलन और एकाग्रता बढ़ाता है। सुखासन भी महत्वपूर्ण आसन है। इसके लिए आराम की मुद्रा में फर्श पर बैठें, पैर मोड़कर रखें। इसमें गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। इससे मन शांत होता है और कमर को आराम मिलता है।

वहीं, शवासन के लिए पीठ के बल लेटकर पूरा शरीर ढीला छोड़ दें। दूसरी तिमाही में तकिए का सहारा लेकर साइड में भी कर सकती हैं। इससे थकान दूर होती है और गहरी नींद आती है। विपरीतकरणी के अभ्यास के लिए दीवार के सहारे पैर ऊपर करके लेटें। इससे सूजन कम होती है और रक्त संचार बेहतर होता है। शंखासन पेट और कमर के आसपास की मांसपेशियों को हल्का व्यायाम देता है।

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इन आसनों का अभ्यास धीरे-धीरे और आराम से करें। अगर कहीं दर्द हो या असुविधा महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। दूसरी तिमाही में योग न सिर्फ मां की सेहत सुधारता है बल्कि आने वाले बच्चे के लिए भी अच्छा वातावरण बनाता है।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi Mother's Day Post: वैभव सूर्यवंशी ने मदर्स डे पर किया खास पोस्ट, मां के लिए लिखा मैसेज हो गया वायरल

Vaibhav Suryavanshi Mother's Day Post: इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का मदर्स डे से पहले मां के लिए किया गया पोस्ट वायरल हो गया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ंमैच से पहले जो लिखा उसने सबका दिल जीत लिया. Sun, 10 May 2026 11:50:04 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय बने CM, राहुल गांधी ने बजाई खूब ताली! | #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:36:45+00:00

Tamil Nadu CM Oath ceremony : 'मैं Joseph Vijay ..' CM बनते ही लगे नारे #vijay #thalapathyvijay #tvk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:03+00:00

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से 'विजय युग' शुरू | TVK | Tamil Nadu | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:28+00:00

Himanta Biswa Sarma Elected Leader: हिमंता बने असम बीजेपी दल के नेता #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers