Responsive Scrollable Menu

'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने पर 'संडे ऑन साइकिल' के विशेष संस्करण का हुआ आयोजन

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हर रविवार को मनाया जाने वाला संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें कई एथलीटों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का उद्देश्य इस बार बहुत खास था। इस बार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना के सहयोग से ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने और भारतीय सेना के विजय के उपलक्ष्य में मनाया गया।

भारतीय सेना ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को भी बड़ी क्षति पहुंचाई थी और दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया था। भारतीय सेना के इसी विजय का जश्न संडे ऑन साइकिल में मनाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के अलावा अन्य आयु वर्ग के स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई। एथलीट प्रिया मलिक और दीक्षा मलिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं। दोनों ने युवाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

पहलवान दीक्षा मलिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है। हर इंसान को चाहे वो किसी भी आयु वर्ग का हो, इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसमें रोमांच भी है और साथ ही साथ एकता का भाव भी बढ़ता है, जो देश को मजबूत बनाता है।

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के द्वारा दिसंबर 2024 में की गई थी। शुरुआत विभाग के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। साइकिलिंग को मोटापे को कम करने के उद्देश्य से भी प्रचारित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ, मजबूत और विकसित देश का निर्माण कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण भी है। साइिकिलिंग से पर्यावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीएके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Mother’s Day: जिनकी मां भी कभी खिलाड़ी थीं, वो अब IPL में मचा रहे धमाल

Happy Mother's Day: जिनकी मां भी कभी खिलाड़ी थीं. जी हा, इस मदर्स डे के मौके पर पर हम बात करने वाले हैं IPL 2026 में खेल रहे हैं उन्हीं क्रिकेटरों की. घर में मिले खेल के माहौल ने इन क्रिकेटरों के सफर को आसान बनाने का काम किया है. Sun, 10 May 2026 10:38:52 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Controversial Posters Lucknow: लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ लगे पोस्टर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:53:44+00:00

Bhopal Metro Controversy: कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो लाइन! कांग्रेस विधायक का कड़ा विरोध | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:54:38+00:00

Thalapathy Vijay और Rahul Gandhi का Nehru Stadium से आया Latest Video। Tamil Nadu CM News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:03:56+00:00

Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay ने Rahul Gandhi समेत अन्य के साथ ली Selfie, Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers