Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE Updates: सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे विजय थलापति, राहुल गांधी होंगे शामिल

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE Updates: सुपरस्टार विजय थलापति आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. सुबह 10 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में वि्जय शपथ लेने वाला है. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे. इसके अलावा, तमिलनाडु के निर्वतमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया है. 

चेन्नई में शपथ ग्रहण कार्यक्रम

चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में थलापति विजय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. बता दें, पहले विजय 3.45 बजे शपथ ग्रहण करने वाले थे लेकिन अपने ज्योतिष की सलाह पर वे सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए किया इनवाइट

विजय ने एक दिन पहले यानी 9 मई को तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की थी और उनको टीवीके विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने की जानकारी दी थी. इसके बाद राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने के लिए न्योता भेजा. राज्यपाल ने साफ कहा कि उन्हें 13 मई या फिर उससे पहले विधानसभा में विश्वास हासिल करना होगा.

विजय के पिता ने जताई खुशी

विजय के सीएम बनने पर उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मैं जो कुछ कर रहा हूं सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. तमिल लोगों को विजय के जरिए सफलता हासिल हुई है. 

 

Continue reading on the app

'जिस्मफरोशी से कमाए हैं पैसे...', जब इस एक्ट्रेस ने नोटों की गड्डियां मिलने पर कही थी ये बात, मच गया था हंगामा

Actress Mala Sinha Controversy: 50 और 60 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली एक्ट्रेसेस का जब भी जिक्र होता है, तो माला सिन्हा का नाम बेहद सम्मान और लोकप्रियता के साथ लिया जाता है. जी हां, अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और भावुक किरदारों से उन्होंने उस दौर में दर्शकों के दिलों पर राज किया. एक समय ऐसा था जब फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों में उन्हें लेने के लिए एक्साइटेड रहते थे. उन्होंने अपने करियर में राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, मनोज कुमार जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई.

'धूल का फूल', 'परवरिश', 'नया जमाना' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है. वहीं उन पर फिल्माया गया सदाबहार गाना 'आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे' आज भी म्यूजिक लवर्स की जुबान पर बना हुआ है. लेकिन शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाली इस एक्ट्रेस की जिंदगी में एक ऐसा विवाद आया, जिसने उनकी चमकती छवि को गहरा झटका दे दिया. 

जब इनकम टैक्स रेड ने मचा दी सनसनी

साल 1964 में माला सिन्हा अचानक विवादों में घिर गईं, जब उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा. उस दौर में ये खबर पूरे फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में सनसनी बन गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड के दौरान उनके घर के बाथरूम की दीवारों से बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद हुई थी. बताया जाता है कि करीब 12 लाख रुपये नकद मिले थे, जो उस समय बेहद बड़ी रकम मानी जाती थी. मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया और फिर कोर्ट तक पहुंचा.

कोर्ट में दिए बयान ने सबको चौंकाया

मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब कोर्ट में खुद को बचाने के लिए माला सिन्हा की तरफ से एक बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि ये पैसा उन्होंने 'जिस्मफरोशी' से कमाया है. इस बयान ने पूरे देश में हलचल मचा दी. एक मशहूर एक्ट्रेस के मुंह से ऐसी बात सुनकर लोग हैरान रह गए. उस दौर में ये विवाद अखबारों और फिल्मी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया था.

बाद में बताया बयान के पीछे का सच

हालांकि बाद में माला सिन्हा ने इस पूरे मामले पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि उन्होंने ये बयान अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि कानूनी सलाह के तहत दिया था. माला सिन्हा के मुताबिक, उनके वकीलों ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर वो ऐसा बयान देती हैं, तो वो अवैध संपत्ति और टैक्स चोरी के गंभीर आरोपों से बच सकती हैं. लेकिन कानूनी तौर पर खुद को बचाने के लिए दिया गया ये बयान उनकी छवि पर भारी पड़ गया.
इस विवाद के बाद उनकी साफ-सुथरी और सम्मानित छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा. कई फिल्म निर्माताओं ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और धीरे-धीरे उनके पास फिल्मों के ऑफर कम होने लगे.

असली नाम था ‘माल्डा सिन्हा’

बहुत कम लोग जानते हैं कि माला सिन्हा का असली नाम माल्डा सिन्हा था. बचपन में उनके क्लासमेट्स उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे, जिसकी वजह से उन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया.

तीन बार की थी शादी

माला सिन्हा की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही. उन्होंने नेपाली एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की थी. खास बात यह रही कि दोनों ने एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह किया. पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की, फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और बाद में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार भी विवाह किया.

ये भी पढ़ें: 'वो तड़प-तड़प कर रो रही थीं....' श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर से दर्द में थीं पहली पत्नी, सिंगर ने किया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals हार गई, मगर अकेले वैभव सूर्यवंशी इन 6 टीमों पर भारी पड़ गए, अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

Vaibhav Sooryavanshi: गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को हार मिली, मगर उसके बल्लेबाज वैभन सूर्यवंशी ने इस मैच में जो किया, उसकी बदौलत एक दो खिलाड़ी पर नहीं बल्कि 6 टीमों पर उनका दबदबा कायम हुआ. Sun, 10 May 2026 11:26:05 +0530

  Videos
See all

Bhopal Metro Controversy: कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो लाइन! कांग्रेस विधायक का कड़ा विरोध | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:54:38+00:00

Thalapathy Vijay और Rahul Gandhi का Nehru Stadium से आया Latest Video। Tamil Nadu CM News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:03:56+00:00

Akhilesh Yadav Controversial Posters Lucknow: लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ लगे पोस्टर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:53:44+00:00

Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay ने Rahul Gandhi समेत अन्य के साथ ली Selfie, Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers