'SC संज्ञान ले और बंगाल मतगणना की CCTV देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए', बंगाल में BJP की जीत पर भड़के अखिलेश ने कर दी बड़ी मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए मांग की कि पश्चिम बंगाल में मतगणना की सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए।
तालिबान vs पाकिस्तान: पाकिस्तान वायुसेना ने अफगानिस्तान सीमा में घुसकर बरसाईं मिसाइलें! 7 की मौत, 75 घायल
दक्षिण एशिया में सुरक्षा की स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब पाकिस्तान ने सोमवार-मंगलवार की रात अफगानिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर बड़ा मिसाइल हमला किया। यह हमला पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए उस आतंकी हमले के जवाब में किया गया है, जिसमें एक कर्नल और एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत पाकिस्तान के 6 सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तानी वायुसेना और मिसाइल यूनिट ने अफगानिस्तान के पक्तिका और खोस्त प्रांतों को निशाना बनाया, जिससे वहां भारी नुकसान की खबर है।
6 सैनिकों की मौत का लिया बदला
पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तरी वजीरिस्तान में हुए हमले के प्रतिशोध में की गई है। हाल ही में आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को निशाना बनाया था, जिसमें भारी गोलाबारी और आत्मघाती हमले में 6 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों की योजना अफगानिस्तान की धरती पर बनी थी, जिसके जवाब में पाकिस्तानी जेट्स और मिसाइलों ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
7 की मौत और 75 से ज्यादा घायल
अफगानिस्तान के स्थानीय अधिकारियों और तालिबान प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी मिसाइलें रिहायशी इलाकों और संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर गिरीं। इस हमले में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 75 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कई इमारतें जमींदोज हो गईं। पक्तिका और खोस्त के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
Today, April 27, 2026, the military regime of Pakistan once again conducted artillery shelling using mortars and rockets against multiple areas of Asadabad, the provincial capital of Kunar, as well as parts of Manogai District.
— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) April 27, 2026
In these attacks, which commenced at 2:00 PM,… pic.twitter.com/vnpTU2W6be
तालिबान की चेतावनी और बढ़ता तनाव
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि "पाकिस्तान को अपनी आक्रामकता के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।" दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने दोटूक कहा है कि वह अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा और यदि अफगानिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकियों को करने देगा, तो ऐसे हमले जारी रहेंगे।
डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात
इस हमले के बाद डूरंड लाइन पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों ने सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों और भारी हथियारों की तैनाती कर दी है। अंतरराष्ट्रीय जानकारों का मानना है कि यदि यह तनाव जल्द नहीं थमा, तो यह एक पूर्ण सैन्य संघर्ष में बदल सकता है। पाकिस्तान में बढ़ते आतंकी हमलों के पीछे 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (TTP) का हाथ माना जा रहा है, जिसे कथित तौर पर अफगानिस्तान में पनाह मिली हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





