Responsive Scrollable Menu

ईरान ने अमेरिका को फिर दी हमले की चेतावनी, युद्धविराम के बीच इस बात को लेकर भड़का IRGC

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम लागू है. जल्द ही दोनों देशों के बीच स्थाई शांति समझौता होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि इस बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक बार फिर से अमेरिका को हमले की चेतावनी दी है. दरअसल, आईआरजीसी ने शनिवार को फारस की खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को कड़ी चेतावनी जारी की. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी तेल टैंकरों या वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामकता क्षेत्र में अमेरिकी केंद्रों और सैन्य जहाजों पर "भारी हमला" को जन्म देगी.

'दुश्मन के जहाजों को पर किया जाएगा भारी हमला'

यह चेतावनी आईआरजीसी नौसेना कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी. जिसमें कहा गया, "चेतावनी! ईरान के तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामकता के परिणामस्वरूप क्षेत्र में स्थित अमेरिकी केंद्रों में से एक और दुश्मन के जहाजों पर भारी हमला होगा."

हमारी मिसाइलें के निशाने पर दुश्मन के ठिकाने- IRGC

इसके बाद, आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स ने एक अलग पोस्ट में कहा कि उसकी मिसाइलें और ड्रोन पहले ही "क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों" और "दुश्मन हमलावर जहाजों" पर निशाना साध चुके हैं, और वे फायरिंग के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं. पोस्ट में कहा गया, "आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स की मिसाइलों और ड्रोन ने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और दुश्मन के जहाजों को निशाना बना लिया है. हम फायरिंग के आदेश का इंतजार कर रहे हैं."

फिर से होर्मुज में बढ़ रहा तनाव

बता दें कि आईआरजीसी की ये चेतावनी ऐसे समय में आयी है जब होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नौसेना और ईरानी सेना के बीच हुई गोलीबारी के बाद क्षेत्रीय तनाव एक बार फिर से बढ़ गया. होर्मुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा का निकासी मार्ग है. जहां से दुनिया की कुल ऊर्जा क्षमता का करीब 20 फीसदी तेज गुजरता है.

अमेरिकी जहाजों पर ईरान ने किया हमला

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों पक्षों के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ईरानी नौसेना बलों के बीच हुई गोलीबारी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हमले के बावजूद तीन अमेरिकी विध्वंसक जहाज रणनीतिक जलमार्ग से सफलतापूर्वक गुजर गए. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से "बहुत सफलतापूर्वक" निकल गए. उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान ईरानी सेना ने उन पर गोलीबारी की.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि ईरानी नौसैनिक नौकाओं को "पूरी तरह से नष्ट" कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इन नौकाओं को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को नाकाम कर दिया गया है. इसके बाद, शुक्रवार को अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी नौसेना बलों ने ओमान की खाड़ी में ईरान के झंडे वाले दो और तेल टैंकरों को निष्क्रिय कर दिया है. यह कार्रवाई ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नाकाबंदी उपायों का हिस्सा है. साथ ही, क्षेत्र में मौजूद 57 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग भी बदल दिया गया है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में चल रहे 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर लगा अस्थायी ब्रेक, ट्रंप ने ईरान के साथ डील की उम्मीद में लिया फैसला

CENTCOM ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में ईरान के बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले ही खाली पड़े ईरानी टैंकरों M/T Sea Star III और M/T Sevda को निष्क्रिय कर दिया. सेंटकॉम के मुताबिक, यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश (सीवीएन 77) से संचालित अमेरिकी नौसेना के एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट ने दोनों खाली तेल टैंकरों की चिमनियों पर सटीक गोलाबारी की, जिससे उन्हें ईरानी क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से तनाव के बीच चीन जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, मिडिल ईस्ट समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Continue reading on the app

प्वाइंट्स टेबल में हुई उथल-पुथल, राजस्थान रॉयल्स की हार से RCB और पंजाब किंग्स को हुआ भारी नुकसान, GT को मिला इनाम

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में बड़ा बदलवा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स को मिली हार से पूरी प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मच गई है. गुजरात टाइटंस की जीत ने पूरा समीकरण बदल दिया है. आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में 77 रनों से हार मिली. इस हार का सीधा असर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) पड़ा है. 

इन दोनों टीमों को प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा तोहफा मिला है. आरसीबी और पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपने-अपने स्थान गंवा दिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने नंबर 2 पर कब्जा कर लिया है.

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में हुई बदलाव

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले जीटी पांचवें स्थान पर थी, जब उसके 12 अंक थे. वहीं पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का कब्जा है, जिसके 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 प्वाइंट्स है.

इस हार का सीधा असर राजस्थान रॉयल्स पर पड़ा है. अब राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है. इस समय आरआर के 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक है. इससे पहले राजस्थान चौथे स्थान पर थी. उसे एक पायदान का नुकसान हुआ है.

RCB और पंजाब किंग्स को हुआ भारी नुकसान

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के मैच के परिणाम के बाद आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी भारी नुकसान हुआ है. अब पंजाब किंग्स तीसरे और आरसीबी चौथे स्थान पर खिसक गई है. इससे पहले पंजाब की टीम दूसरे और आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर थी. 

पंजाब किंग्स के इस समय 10 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 13 अंक है. वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं आरसीबी के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक है और वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है. गुजरात की जीत और राजस्थान रॉयल्स की हार ने प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है.

 

अंक तालिका में सबसे नीचे मुंबई और लखनऊ

इस समय प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर 10 प्वाइंट्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद हैं. उनके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है. 11 मैचों में 8 अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है. मुंबई इंडियंस की टीम 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंक लेकर 10वें नंबर पर है. 

IPL 2026 Points Table

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1  सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 0 14 0.737
2  गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 0 14 0.228
3  पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 0.571
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 0 12 1.234
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0 12 0.082
6  चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 0 10 0.151
7  कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 -0.169
8  दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 0 8 -1.154
9  मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 0 6 -0.649
10  लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 0 6 -0.934

ये भी पढ़ें : RR vs GT IPL 2026: राशिद खान और होल्डर की घातक गेंदबाजी, गुजरात ने राजस्थान को उसके घर में रौंदा, जीत का लगाया चौका

Continue reading on the app

  Sports

अब इस साउथ की एक्ट्रेस के साथ युवराज सिंह का वीडियो हो रहा वायरल, स्टेज पर दिखी गजब केमिस्ट्री

क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल युवराज सिंह भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन फिर भी वो चर्चा में बने रहते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है. साउथ एक्ट्रेस नव्या नायर और युवी एक इवेंट के दौरान स्टेज पर मौजूद थे. दोनों के बीच जो केमिस्ट्री दिखी उसने सबका दिल जीत लिया. Sun, 10 May 2026 08:37:48 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay हुए Tamil Nadu CM Oath Ceremony के लिए घर से रवाना। सामने आया लेटेस्ट वीडियो #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T03:04:55+00:00

Tamil Nadu CM Oath Ceremony :'थलापति' को बहुमत, शपथ आज | TVK | TN Government Formation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T02:45:03+00:00

Suvendu Adhikari Oath : बंगाल में बीजेपी से डरा विपक्ष |Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T03:00:01+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony News LIVE: PA की मौत का बदला शुरू! | BJP Vs TMC | Mamata | PA Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T02:57:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers