Responsive Scrollable Menu

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: तारीख 10 मई, दिन रविवार; थलापति विजय संग 9 मंत्रियों का होगा शपथ? काउंटडाउन शुरु

Thalapathy Vijay Oath Ceremony Update: थलापति विजय का रविवार को शपथ लेंगे. उनके साथ 9 मंत्रियों का भी शपथ होगा. शनिवार देर शाम राज्यपाल अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

Continue reading on the app

पाकिस्तान पर दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप, आईएसआई की भूमिका भी सवालों के घेरे में

इस्लामाबाद, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को फर्जी खबरें फैलाने में महारत हासिल है। एक रिपोर्ट दावा करती है कि उसका दुष्प्रचार अभियान महज क्षेत्रीय तनाव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इन्हें दुनिया के लोकतंत्रों को अस्थिर करने, हिंसा भड़काने और वैश्विक विश्वास को कमजोर करने वाले प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

शनिवार को एथेंस स्थित प्रकाशन डायरेक्ट्स की रिपोर्ट सामने आई। जिसके अनुसार, पाकिस्तान की सैन्य-खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने सूचना युद्ध यानी “इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर” में विशेषज्ञता हासिल कर ली है।

रिपोर्ट कहती है कि “पाकिस्तान का दुष्प्रचार तंत्र गहराई से संस्थागत रूप ले चुका है। आईएसआई और इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) मीडिया और साइबर अभियानों के लिए विशेष इकाइयों का संचालन करते हैं, जिनमें एक ‘इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट विंग’ भी शामिल है।”

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से जुड़े सरकारी तंत्र ट्रोल फार्म, फर्जी समाचार पोर्टल और बॉट नेटवर्क संचालित करते हैं। इसमें दावा किया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 50 से अधिक पाकिस्तान-समर्थित अकाउंट भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा देते पाए गए। इन अकाउंट्स को लाखों व्यूज भी मिले हैं।

“पेशेवर” दुष्प्रचार तंत्र के वित्तपोषण पर भी रिपोर्ट सवाल खड़े करती है। इसमें कहा गया कि आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए इतने बड़े स्तर पर सूचना युद्ध चलाना चौंकाने वाला है। लिखा, “यह हैरान करने वाली बात है कि गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा एक देश सूचना युद्ध पर इतना ज्यादा धन खर्च कर रहा है।”

पाकिस्तान के ऐसे दुष्प्रचार अभियान भारत के खिलाफ “प्रॉक्सी युद्ध” को सामान्य बनाने का काम कर रहे हैं, जिससे गलत आकलन और तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है।

रिपोर्ट में 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उस दौरान भी पाकिस्तान-समर्थित बॉट नेटवर्क ने वैश्विक स्तर पर “भारत द्वारा नरसंहार” जैसे दावे फैलाए और भारत को आक्रामक देश के रूप में पेश करने की कोशिश की।

इसमें यह भी कहा गया कि भारत की “नो फर्स्ट यूज” परमाणु नीति स्पष्ट होने के बावजूद भारत द्वारा संभावित परमाणु हमले को लेकर झूठे डर का माहौल बनाया गया।

रिपोर्ट में मध्य पूर्व का जिक्र करते हुए कहा गया कि अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े हालिया संघर्ष के दौरान पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क भारत के लिए भ्रामक सामग्री फैला रहे हैं।

इनमें ऐसे अपुष्ट दावे भी शामिल थे कि भारत गुप्त रूप से ईरान पर अमेरिकी हमलों में खुफिया जानकारी साझा कर अमेरिका की मदद कर रहा था, जबकि इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं दिए गए।

अंत में लिखा गया कि पाकिस्तान प्रायोजित दुष्प्रचार वास्तविकता को बदलने वाला असममित युद्ध (एसिमिट्रिक वॉरफेयर) है। यह दिल्ली से तेहरान तक अराजकता फैलाने का जोखिम पैदा करता है। लोकतांत्रिक देशों को इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा मानना चाहिए, फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क मजबूत करने चाहिए और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना चाहिए। यदि इसे नजरअंदाज किया गया तो सच की जगह झूठ ले लेगा, वही परोसा जाएगा जिस पर वो चाहते हैं कि लोग विश्वास करें।”

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'उसने कैसे फेंकी वो गेंद...', प्रिंस की 'मैजिकल बॉल' पर विराट कोहली का ऐसा था पहला रिएक्शन

Virat Kohli reaction on virat kohli delivery: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल मैच में प्रिंस यादव ने विराट कोहली की बोल्ड करके सुर्खियां बटोरीं. कोहली तीन साल से भी लंबे समय बाद डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे कोहली का प्रिंस यादव की इस गेंद पर रिएक्शन आया है. लखनऊ के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि कोहली प्रिंस की इस गेंद पर हक्के-बक्के थे. वह हैरान थे कि आखिर प्रिंस ने ये गेंद कैसे फेंकी. Sat, 9 May 2026 21:21:40 +0530

  Videos
See all

बांग्लादेशी घुसपैठिए पश्चिम बंगाल में क्यों बैठे थे? | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T16:07:33+00:00

पीएम नरेंद्र मोदी हुए 'नतमस्तक' | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T16:05:23+00:00

Gonda Nurse Case: पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, नर्स बनते ही पत्नी ने दिखाया असली रंग! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T16:15:03+00:00

Bengal CM Oath: PM मोदी के मुरीद हुए सुदीप्तो सरकार | Bengal | PM Modi | sudipto sarkar | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T16:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers