Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam 10 May: भीषण गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न! 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में लू का खतरा

कल का मौसम 10 मई: देश के कई राज्यों में एक तरफ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम तेजी से बदल सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. तो आइए नजर डालते हैं आज (10 मई) और आने वाले दिनों की वेदर रिपोर्ट पर.

Continue reading on the app

अब छोटे शहरों और गांवों से आ रहा एसआईपी का बड़ा हिस्सा, तेजी से बढ़ रही निवेशकों की संख्या: नवनीत मुनोट

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारत में म्यूचुअल फंड और पूंजी बाजार को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। खासकर छोटे शहरों और गांवों से निवेशकों की बढ़ती भागीदारी यह दिखा रही है कि अब देश में निवेश का दायरा लगातार व्यापक हो रहा है। ये बातें एचडीएफसी एएमसी के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोट ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहीं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नवनीत मुनोट ने कहा, भारत में पूंजी बाजार का डेमोक्रेटाइजेशन हो रहा है, जो देश के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि हजारों निवेशक म्यूचुअल फंड, पूंजी बाजार और भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में जानना चाहते हैं। लोगों के मन में यह सोच मजबूत हो रही है कि अगर भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी और भारतीय बाजार लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण करेंगे, तो वे भी इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं और सही तरीके से निवेश कैसे कर सकते हैं।

मुनोट ने कहा कि अब निवेश केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गया है। हर आयु वर्ग और हर पृष्ठभूमि के लोग निवेश की दुनिया से जुड़ रहे हैं। यह भारतीय पूंजी बाजार की बढ़ती पहुंच और जागरूकता को दर्शाता है।

एचडीएफसी एएमसी के सीईओ ने कहा कि अब नई एसआईपी का बड़ा हिस्सा छोटे शहरों और कस्बों से आ रहा है। उन्होंने कहा कि बी-30 यानी टॉप-30 शहरों से बाहर के क्षेत्रों में निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि निवेश राशि के मामले में बड़े शहर अभी भी आगे हैं, लेकिन एसआईपी खातों की संख्या के हिसाब से छोटे शहर और गांव अब महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बदलाव दिखाता है कि भारत में वित्तीय जागरूकता और निवेश संस्कृति लगातार मजबूत हो रही है।

एचडीएफसी एएमसी के सीईओ ने आगे कहा कि उन्हें देश के युवाओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि खासकर 20 से 30 वर्ष की आयु के युवा भारत को लेकर बेहद सकारात्मक सोच रखते हैं और अपने जीवन में बेहतर करने की इच्छा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थे, तब उन्हें भारतीय बाजारों और म्यूचुअल फंड उद्योग में काम करने का अवसर मिला। अब वह युवाओं से यही कहना चाहते हैं कि भारत में अपार संभावनाएं हैं और देश की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। ऐसे में लोगों को मेहनत करने के साथ-साथ अपनी कमाई को सही तरीके से निवेश भी करना चाहिए, ताकि उनका पैसा भी उनके लिए बेहतर रिटर्न कमा सके।

नवनीत मुनोट ने कहा कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे दौर आए हैं और आगे भी आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाजारों में अस्थिरता, राजनीतिक बदलाव और कारोबारी चक्र हमेशा बने रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 30 वर्षों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है।

उन्होंने बताया कि एचडीएफसी के कई फंड 30-35 वर्षों से बाजार में हैं और इस लंबे अनुभव से यही सीख मिलती है कि समय-समय पर उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजारों ने निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में भारत के पास विकास के कई मजबूत आधार हैं। देश में लोकतंत्र, युवा आबादी, बढ़ती मांग, डिजिटलीकरण और 140 करोड़ लोगों का दृढ़ संकल्प भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

नवनीत मुनोट ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि यदि लोग नियमित रूप से और सही तरीके से निवेश करते रहेंगे, तो उन्हें लंबे समय में अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का सही समय है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे के वो 7 बल्लेबाज...जिन्होंने जीरो से बनाई दूरी, 72 पारियों तक खाता खोलकर बनाया विश्व कीर्तिमान

batters Most innings before first duck in ODI: क्रिकेट के इतिहास में शून्य पर आउट होना एक सदमे जैसा है, लेकिन कुमार धर्मसेना ने डेब्यू के बाद लगातार 72 पारियों तक खाता खोलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया. उनके पीछे गार्डन ग्रीनिज और समीउल्लाह शिनवारी रहे, जिन्होंने डक के लिए लंबे समय तक इंतजार कराया. न्यूजीलैंड के मैकमिलन और केर्न्स के साथ ग्रीम स्मिथ ने भी गजब का संयम दिखाया. फाफ डु प्लेसिस ने भी 60 पारियों तक डक का मुंह नहीं देखा. इन 7 दिग्गजों ने साबित किया कि एकाग्रता और जुझारूपन से क्रिकेट में शून्य के कलंक को सालों तक टाला जा सकता है. Sat, 9 May 2026 19:54:26 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : जब स्वाति तिवारी ने लगा दी विपक्ष की क्लास! | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:34:16+00:00

Bhaiyaji Kahin : "हम साथ साथ है, कभी हां कभी ना' | #prateektrivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:32:15+00:00

Bhaiyaji kahin : भैयाजी में लगे जय श्री राम के नारे | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:17+00:00

Aar Paar : कांग्रेस प्रवक्ता किस बात पर भड़क गईं.? | Bengal CM Suvendu Adhikari | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers