Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल के सीएम बने शुभेंदु अधिकारी, संयज राउत ने बोला तीखा हमला, कहा- भाजपा में भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया है। शुभेंदु अधिकारी ने आज यानि शनिवार को सीएम पद की शपथ ली। वहीं दूसरी ओर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा संजय राउत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। संजय राउत ने अधिकारी को ‘भ्रष्ट व्यक्ति’ करार दिया है।

संजय राउत ने इस कदम पर भाजपा को सीधा घेरा है। उनका कहना है कि भाजपा ने अपनी एक ‘परंपरा’ को बखूबी निभाया है। वह परंपरा, जिसमें दूसरे दलों से आए भ्रष्ट व्यक्तियों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया जाता है। राउत के मुताबिक, भाजपा अपनी इस अटूट परंपरा को कायम रखने में माहिर है, और इस मामले में उनका हाथ कोई पकड़ नहीं पाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का अभिनंदन करना चाहिए, क्योंकि वे अपनी परंपरा कभी तोड़ते नहीं हैं।

ऑन कैमरा रिश्वत लेते पकड़े गए थे शुभेंदु अधिकारी, संजय राउत का आरोप

राउत ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि कुछ साल पहले तक इन्हीं शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भाजपा ने भ्रष्टाचार की एक भीषण मुहिम चला रखी थी। एक-एक मंच से, हर नेता इन्हीं अधिकारी के कथित भ्रष्टाचार का गुणगान करता फिरता था। भाजपा के लोग, पूरा संगठन, इन्हीं अधिकारी के खिलाफ बहुत बड़ी मूवमेंट चला रहे थे। उस वक्त शुभेंदु अधिकारी को ऑन कैमरा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, और महीनों तक भाजपा के ट्विटर हैंडल और सोशल मीडिया पर इन्हीं की ‘भ्रष्ट’ छवि का बखान होता रहा। हर कोई बताता था कि कितने भ्रष्ट व्यक्ति हैं ये अधिकारी। इस भ्रष्ट व्यक्ति के ऊपर ईडी (ED) की रेड्स भी हुईं, लेकिन फिर वही हुआ जो अक्सर होता है।

भाजपा में भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा: संजय राउत

यह ‘महान व्यक्ति’ भाजपा में शामिल हो गया, और लो! आज उसी राज्य का मुख्यमंत्री भी बन बैठा। राउत ने इस पर गहरा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में एक भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की जो परंपरा है, वो भी बाहर से आने वाले नेताओं को, उस परंपरा को भारतीय जनता पार्टी ने बखूबी कायम रखा है, इसके लिए उनका अभिनंदन। यह अपने आप में राजनीति की उस नई दिशा की ओर इशारा करता है, जहां सिद्धांतों से ज्यादा सत्ता की भूख मायने रखती है।

सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, दक्षिण की राजनीति में भी उठापटक जारी है, और इस पर भी संजय राउत ने अपनी राय रखी। तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस द्वारा विजय थलापति की टीवीके का समर्थन करने के मामले पर राउत ने कहा कि राजनीति में ऐसा होता ही है। तमिलनाडु की राजनीति बहुत चंचल है, और वहां समीकरण अक्सर बदलते रहते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्टालिन साहब से राहुल गांधी ने इस बारे में खुलकर बात की है। राहुल गांधी ने उन्हें समझाया है कि एनडीए (NDA) की सरकार को रोकने के लिए हमको ये निर्णय लेना पड़ेगा, और इसमें स्टालिन को भी शामिल हो जाना चाहिए। राउत ने उम्मीद जताई कि धीरे-धीरे ये मामला सुलझ जाएगा। यह राजनीति का ही खेल है, जहां आज के विरोधी कल के साथी बन जाते हैं, और कल के साथी आज नए रास्ते खोजते हैं, सब कुछ सत्ता के समीकरणों को साधने के लिए।

Continue reading on the app

Daily Coffee पीना कितना सही? जानें आपकी Health के लिए अमृत है या है जहर

कुछ लोगों को कॉफी पीना काफी पसंद होता है। कॉफी लवर दिन में 2-3 बार कॉफी पीते हैं। ऐसे में कुछ लोग कॉफी एक बेवरेज नहीं बल्कि रुटीक का हिस्सा ही मान लेते हैं। लोग कॉफी के बिना अपना दिन अधूरा मानते हैं। कई लोग दिन की शुरुआत कॉफी से ही करते हैं और इसे एनर्जी प्रदा करने वाला और मूड बूस्ट करने वाला मानते हैं। अब सवाल उठता है कि कॉफी पीना सेहत के लिए अच्छी है या फिर नुकसानदायक। असल में कॉफी पीने की मात्रा, पीने का तरीका और कई बातों पर निर्भर करता है। इस लेख में हम आपको कॉफी के फायदे, नुकसान और इसे पीने के सही तरीके के बारे में बताएंगे।

क्या कॉफी सेहत के लिए नुकसानदेह है?

 - कॉफी में कैफीन सबसे अधिक होता है, जो कि नर्वस सिस्टम को उत्तेजित होता है। इसे पीने से कुछ देर के लिए दिल की धड़कन और बीपी बढ़ सकता है।

 - ऐसा बहुत कम देर के लिए होता है और बीपी और धड़कन का लेवल बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता है। 

 - हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर कम मात्रा में कॉफी का सेवन करने से दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है।

 - कुथ लोगों को एक कप कॉफी पीने के बाद दिल की धड़कने तेज हो जाती है। कंपकंपी या बैचेनी महसूस होना जैसी समस्या हो सकती है। इन संकेतों से पता चलता है कि आपको कॉफी नहीं पीनी चाहिए।

कॉफी की सही मात्रा का रखना होगा ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता। एक हेल्दी एडल्ट के लिए 2-3 कप कॉफी का सेवन सुरक्षित माना जाता है। इसके अधिक सेवन से नींद आने में मुश्किल, बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। इसका प्रभाव हार्ट हेल्थ पर पड़ता है। स्ट्रेस लेवल बढ़ने और नींद पूरी न होने का सीधा कनेक्शन आपकी हार्ट हेल्थ से पूरा होता है।

कॉफी बनाने का सही तरीका भी है जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्लैक कॉफी हार्ट और लिवर के लिए हेल्दी होती, लेकिन शुगर, दूध, क्रीम और फ्लेवर सिरप डालकर इसे पीना नुकसानदायक मानी जाती है, क्योंकि इसमें कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, डायबिटीज हो सकती है और मोटापा भी बढ़ जाता है। फिल्टर कॉफी सबसे बेहतर विकल्प होता है, जो कॉफी को शुगर के साथ उबालकर पीते हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म होता है।

कॉफी कैसे पिएं?

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि दिन 1-2 कप ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद होता है। यदि आप दूध वाली कॉफी पी रही हैं, तो एक कप से ज्यादा बिल्कुल न पिएं। गौरतलब है कि ब्लैक कॉफी हार्ट हेल्थ और लिवर के लिए फायदेमंद होती है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सिर्फ 48 घंटे का समय… BCCI की गाइडलाइंस के बाद सभी टीमों को करना है ये काम, PBKS की खास मीटिंग

IPL 2026: पंजाब किंग्स बीसीसीआई की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइंस पर खिलाड़ियों के साथ चर्चा करने जा रही है. बीसीसीआई ने सभी टीमों को खिलाड़ियों के साथ बैठक करने के लिए कहा है और लिखित सहमति मांगी है. Sat, 09 May 2026 18:59:15 +0530

  Videos
See all

Basti में Gas Cylinder को लेकर बवाल | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:18+00:00

Karnal में School Van Driver बना दरिंदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:47:01+00:00

APKA RAJYA: Meerut में युवती को शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण, फिर जान से मारने की धमकी | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:52+00:00

Bhaiyaji Kahin : अखिलेश यादव ने EVM पर क्या कह दिया है? | Bengal CM Suvendu Adhikari|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers