हो गया तय! ये 4 टीमें IPL 2026 प्लेऑफ में बनाएगी जगह, जानिए कौन सी 6 टीमें हुई बाहर
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुका है. अब तक आईपीएल 2026 के 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आज 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पहले ही उन 4 टीमों का नाम तय हो गया है, जो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी. तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 4 टीमें होंगी, जो आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाएंगी.
इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि कौन सी 6 टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगी. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप 4 टीमें चुन ली हैं.
Can you guess the context, Orange Army? ???????? pic.twitter.com/VBeqpDMQ99
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 9, 2026
रविचंद्रन अश्विन ने चुनी आईपीएल प्लेऑफ की 4 टीमें
रविचंद्रन अश्विन ने वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बात करते हुए आईपीएल 2026 प्लेऑफ की 4 टीमें चुन ली हैं. अश्विन ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पक्का कर दिया है. बाकी बचे हुए दो स्थानों के लिए उन्होंने गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को चुना है.
आर. अश्विन ने बोली टॉप 4 टीमों को लेकर बड़ी बात
रवि अश्विन ने प्लेऑफ के लिए अपने टॉप 4 टीमें चुनी है. इसके साथ ही उन्होंने CSK के क्वालिफिकेशन की स्थिति के बारे में भी बात की है. अश्विन ने कहा कि, 'SRH और RCB पक्के हैं. GT, RR और PBKS के बीच बाकी दो प्लेऑफ स्पॉट तय होंगे'.
उन्होंने CSK को क्वालिफाई करने के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'उन्हें बाकी सभी 4 मैच जीतने होंगे. वे इसे किस्मत पर नहीं छोड़ सकते. 16 पॉइंट्स के साथ भी क्वालिफिकेशन इस बात पर निर्भर करेगा कि RR 4 में से 3 हारे, PBKS पॉइंट्स गंवाए और CSK एक मजबूत NRR बनाए रखे'.
अश्विन ने आगे कहा कि, 'यहीं पर नेट रन रेट जरूरी हो जाता है. मुझे लगता है कि अगर चेन्नई LSG के खिलाफ दोनों मैच जीत जाती है, तो वे सिर्फ क्वालिफ़ाई नहीं करेंगे. वे 2010 की तरह ही आगे भी जा सकते हैं. यहां से हर मैच ब्लॉकबस्टर है'.
Ravi Ashwin gave his top 4 predictions for the playoffs and explained CSK’s qualification scenario.
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) May 9, 2026
“SRH and RCB are confirmed. Between GT, RR, and PBKS, the other two playoff spots will be decided.
For CSK to qualify, they must win all 4 remaining matches. They can’t leave it… pic.twitter.com/3Crki9xK4l
कौन सी 6 टीमें होंगी अश्विन के मुताबिक प्लेऑफ से बाहर
आईपीएल 2026 प्लेऑफ से लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को अश्विन ने बाहर रखा है. हालांकि उन्होंने सीएसके के क्वालीफाई करने के सिनेरियो के बारे में भी बताया है. वहीं उन्होंने पंजाब किंग्स को भी टॉप 4 में अंतिम पायदान पर रखा है.
THIS MOMENT ???? pic.twitter.com/Quos2jQOo2
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 1, 2026
अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में कौन सी 4 टीमें जगह बनाएंगी और कौन सी 6 टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाएंगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन कुछ टीमों का बाहर होना लगभग तय है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के नाम शुमार हैं.
ये भी पढ़ें : RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी ने निशाने पर आज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज भी रचेंगे इतिहास
Amazon Great Indian Summer Sale 2026: Samsung S25 Ultra अब ₹99,999 में: अमेज़न समर सेल 2026 की सबसे बड़ी लूट!
Amazon Great Indian Summer Sale 2026: गर्मियां आ गई हैं, और उनके साथ ही अमेज़न की सबसे बड़ी सेल भी दस्तक दे चुकी है। अगर आप पिछले कुछ महीनों से नया स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे थे और भ्रमित थे, तो यह लेख आपके लिए ही है। मैंने इस सेल के हर एक ऑफर ...
The post Amazon Great Indian Summer Sale 2026: Samsung S25 Ultra अब ₹99,999 में: अमेज़न समर सेल 2026 की सबसे बड़ी लूट! appeared first on THS.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Taza Hindi Samachar






















