Responsive Scrollable Menu

Summer Tips: गाड़ी के इंजन को गर्मी में ओवरहीटिंग से बचाएंगे ये जरूरी उपाय, जानें डिटेल

Summer Tips: भारत के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे मौसम में कार की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि लापरवाही बरतने पर इंजन ओवरहीट जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। खासतौर पर लंबी ड्राइव के दौरान यह परेशानी सफर को खराब कर सकती है। ऐसे में कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कार को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं।

क्यों होती है ओवरहीटिंग की समस्या?
तेज गर्मी में कार चलाने पर इंजन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगर कूलिंग सिस्टम सही से काम न करे तो इंजन ओवरहीट होने लगता है, जिससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और बड़े नुकसान का खतरा भी बढ़ जाता है।

कूलेंट का रखें ध्यान
गर्मियों में कूलेंट इंजन को ठंडा रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। यह इंजन के तापमान को संतुलित बनाए रखता है। इसलिए ड्राइव पर निकलने से पहले कूलेंट लेवल जरूर चेक करें। अगर कूलेंट कम हो या खराब हो गया हो तो समय रहते उसे बदलना जरूरी है।

लीकेज की जांच करें
इंजन ओवरहीट होने का एक बड़ा कारण कूलेंट का लीकेज होता है। अगर सिस्टम में कहीं से कूलेंट लीक हो रहा है तो इंजन सही तरीके से ठंडा नहीं हो पाएगा। इसलिए सफर शुरू करने से पहले इंजन के आसपास किसी भी तरह के लीकेज की जांच जरूर करें। समस्या मिलने पर तुरंत सर्विस सेंटर पर जाकर ठीक करवाएं।

रेडिएटर को रखें साफ
रेडिएटर कूलेंट को ठंडा करने का काम करता है। अगर इसमें धूल या गंदगी जमा हो जाए तो इसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। ऐसे में इंजन का तापमान बढ़ सकता है। इसलिए समय-समय पर रेडिएटर की सफाई करवाना जरूरी है।

लंबी यात्रा में लें ब्रेक
गर्मियों में लगातार लंबे समय तक कार चलाने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। इससे इंजन को ठंडा होने का समय मिलता है और ओवरहीटिंग का खतरा कम हो जाता है। अगर इन आसान टिप्स का ध्यान रखा जाए तो गर्मियों में भी आपकी कार सुरक्षित और बेहतर परफॉर्मेंस देती रहेगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

सम्राट मंत्रिमंडल की 'अमीरी' जानिए, 90% मंत्री करोड़पति, सीएम से भी ज्यादा अमीर हैं 10 मिनिस्टर, महिला मंत्रियों की संपत्ति ने सबको चौंकाया

Bihar Crorepati Ministers: बिहार की नई सम्राट चौधरी सरकार सिर्फ राजनीतिक समीकरणों के कारण से ही सुर्खियों में नहीं है, बल्कि मंत्रियों की करोड़ों की संपत्ति ने भी सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. इस कैबिनेट में जहां 90 प्रतिशत से अधिक मंत्री करोड़पति हैं, वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों से करीब 5 गुना ज्यादा बताई जा रही है. दिलचस्प यह भी है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ज्यादा अमीर उनके अपने मंत्रिमंडल के 10 मंत्री हैं.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, डोपिंग मामले में आया नाम, NADA ने थमाया नोटिस

Yashasvi Jaiswal-Shafali Verma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का डोपिंग मामले में नाम आया है. इसे लेकर NADA ने भारतीय क्रिकेटर को नोटिस जारी है. यशस्वी के साथ महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को भी नोटिस थमाया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों से जांच के लिए सैंपल मांगा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया. Sat, 9 May 2026 12:31:17 +0530

  Videos
See all

West Bengal: बंगाल मे भगवाराज.. भव्य शपथ आज | Shivendu Adhikari | BJP | PM Modi | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T07:40:48+00:00

क्या पोहा बढ़ाता है ब्लड शुगर? #shorts #poha #sanjeevkapoor #viral #healthytips #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T07:36:01+00:00

Suvendu Adhikari के लिए खास तोहफा लेकर आए CM Yogi #shorts #suvenduadhikari #bengal #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T07:38:05+00:00

CM Suvendu Adhikari Oath : मंच पर योगी ने शुभेंदु को पहनाया भगवा गमछा| Suvendu Adhikari Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T07:37:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers