Responsive Scrollable Menu

तमक नाले में ह्यूम पाइप से बना अस्थाई रास्ता, वाहनों की आवाजाही बहाल; लापता व्यक्ति की तलाश जारी

उत्तराखंड की नीती घाटी में भारी बारिश के कारण बाधित हुआ यातायात अब बहाल कर दिया गया है. तमक नाले में वैली ब्रिज बह जाने के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार कर दिया है. इसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मार्ग बहाली का काम युद्धस्तर पर किया गया.

रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया अस्थाई मोटर मार्ग

भारी बारिश के चलते तमक नाला उफान पर आ गया था. तेज बहाव की चपेट में आने से वहां बना वैली ब्रिज बह गया, जिससे नीती घाटी क्षेत्र में सड़क संपर्क प्रभावित हो गया था. यातायात बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने की दिशा में काम शुरू किया.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द अस्थाई पुल या वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए थे. इन्हीं निर्देशों के तहत ह्यूम पाइप की मदद से अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किया गया. मार्ग तैयार होने के बाद अब आवश्यक वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है.

मुख्यमंत्री ने टीमों के प्रयासों की सराहना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए थे. उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और चमोली के जिलाधिकारी से राहत, बचाव तथा सड़क बहाली की स्थिति की जानकारी ली.

कम समय में यातायात बहाल होने पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में राहत और संपर्क व्यवस्था को जल्द सामान्य करना प्राथमिकता है.

कई एजेंसियां चला रही हैं सर्च ऑपरेशन

तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है. लापता व्यक्ति की तलाश के लिए दूसरे दिन भी व्यापक रेस्क्यू अभियान जारी रहा.

सर्च ऑपरेशन में जिला प्रशासन और पुलिस के साथ भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीमा सड़क संगठन की टीमें जुटी हुई हैं. टीमें नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं.

जलस्तर और मौसम पर प्रशासन की नजर

अस्थाई मार्ग तैयार होने के बाद भी प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता. मौसम की स्थिति और तमक नाले के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है. मौके पर तैनात अधिकारियों और बचाव दलों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है. अस्थाई मार्ग से गुजरते समय मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

राहत के साथ सुरक्षा भी बनी प्राथमिकता

तमक नाले में अस्थाई मार्ग बनने से क्षेत्र में आवाजाही शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि, भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है. फिलहाल मार्ग बहाली के साथ-साथ लापता व्यक्ति की तलाश और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है.

यह भी पढ़ें - मानसून के साये में भी टूटा चारधाम का रिकॉर्ड, 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जानें क्या होले सीएम धामी

Continue reading on the app

नेपाल और भारत ने 80 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौते किए

नेपाल और भारत ने 80 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौते किए

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेल जगत के वो 5 महानायक, जिन्होंने दुनिया भर में बुलंद किया भारत का तिरंगा

Independence Day: 15 अगस्त 2026 को हमारा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस दौरान भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है, जिसमें खेलों का भी एक बड़ा योगदान रहा है. Tue, 11 Aug 2026 22:00:38 +0530

  Videos
See all

Aligarh SSP viral video: पत्नी के साथ कांवड़ ले जाते अलीगढ़ SSP नीरज जादौन | Sawan 2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T17:41:03+00:00

Doctor Viral Video: गाय को ठोका, डॉक्टर पिटा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T17:43:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers