Responsive Scrollable Menu

Love Horoscope For 9 May 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 मई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 9 मई 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं। यहाँ सभी 12 राशियों के लिए आज का विस्तृत लव राशिफल दिया गया है:

मेष (Aries)
रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। हालांकि, बातचीत के दौरान विनम्र रहें, क्योंकि भावुकता में आकर कही गई बात गलतफहमी पैदा कर सकती है। पार्टनर के साथ धैर्य बनाए रखें।

वृष (Taurus)
प्रेम और स्नेह के मामले में आज का दिन शानदार है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेमियों के बीच मुलाकात संभव है। रिश्तों में रचनात्मकता और मजबूती आएगी।

मिथुन (Gemini)
निजी संबंधों में अपनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। मन के मामलों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। सहजता ही रिश्तों को बचाएगी।

कर्क (Cancer)
प्रेम संबंधों के लिए सुखद समय है। मित्रों और प्रियजनों के साथ यादगार पल बिताएंगे। हालांकि, बहुत ज्यादा भावुक होने से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें।

सिंह (Leo)
पारिवारिक या प्रेम संबंधों में कुछ तनाव (गृह कलह) के संकेत हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अहंकार को बीच में न आने दें। शांत रहकर स्थिति संभालें।

कन्या (Virgo)
आप अपने मन की बात पार्टनर से सफलतापूर्वक कह पाएंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। रिश्तों में आपसी भरोसा मजबूत होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला (Libra)
विवाह या प्रेम के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। करीबियों के साथ आपके संबंध और अधिक गहरे होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे भावनाएं उफान पर रहेंगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन अति-संवेदनशीलता से बचें। पार्टनर के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
प्रेम संबंधों में धैर्य और विनम्रता की जरूरत है। भावुक विषयों पर बहस करने से बचें। सही मौके का इंतजार करें, उतावली में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है।

मकर (Capricorn)
प्रेम संबंधों में सुधार होगा और आपसी उत्साह बना रहेगा। सिंगल लोगों को आज किसी खास व्यक्ति से सफलता मिल सकती है। करीबियों के साथ मनोरंजक यात्रा संभव है।

कुंभ (Aquarius)
आप अपने करीबियों से दिल की बात साझा कर पाएंगे। घर-परिवार का माहौल प्रसन्नता देने वाला होगा। रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति आदर और सम्मान का भाव बढ़ेगा।

मीन (Pisces)
भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने मनमुटाव दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा।

आज का विशेष उपाय: प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए आज महादेव शिव का अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।

Continue reading on the app

न्यूयॉर्क में सिख टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी का VIDEO:2 युवतियों को लेकर झगड़ा, अश्वेत युवक ने बीच सड़क धक्का दिया, बुजुर्ग 15 फीट दूर जा गिरा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की दो अश्वेत युवकों के साथ बहस और हाथापाई का वीडियो सामने आया है। इस दौरान अश्वेत युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर को धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। बुजुर्ग धक्का लगने से करीब 15 फीट दूर सड़क पर गिरा। युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसकी दो महिला दोस्तों को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी है। जबकि, बुजुर्ग इन आरोपों से इनकार कर रहा था। उल्टा वह कह रहा था कि ये युवतियां खुद उसकी गाड़ी की ओर आईं। हाथापाई के बाद बुजुर्ग सिख ड्राइवर ने मौके पर पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाकर वहां से चली जाती है। हालांकि, यह मामला कब का है और इसमें दिख रहा सिख ड्राइवर कौन है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। 2 युवतियों की टक्कर के आरोप से विवाद हुआ जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक युवक ने यह आरोप लगाया कि बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर 2 युवतियों को अपनी टैक्सी से टक्कर मार दी। इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की। वहीं, सिख टैक्सी ड्राइवर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। उल्टा युवतियां खुद उसकी गाड़ी के पास आई थीं, जिससे यह स्थिति बनी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है मौके पर मौजूद 2 युवक लगातार बुजुर्ग ड्राइवर को रोक रहे हैं और उसे अपनी गाड़ी तक जाने नहीं दे रहे। बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अश्वेत युवक अचानक आक्रामक हो जाता है और बुजुर्ग ड्राइवर को जोर से धक्का दे देता है, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान वीडियो बनाने वाला युवक उसे लगातार अपराधी कहकर संबोधित करता है। पुलिस के आने पर युवकों का व्यवहार बदला कुछ समय बाद मौके पर न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD स्कूल सेफ्टी ऑफिसर्स) पहुंचती है। पुलिस के सामने सिख ड्राइवर अपनी बात रखने की कोशिश करता है। जबकि, युवक दावा करता है कि उसके पास पूरी घटना का वीडियो सबूत मौजूद है। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार अचानक बदल जाता है और वह शांत होकर अधिकारियों से बातचीत करता दिखाई देता है। वह युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश देने की भी बात करता है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों से जानकारी ली। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में क्या दिख रहा एक बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर (पगड़ी और चेक शर्ट पहने हुए) कुछ युवकों से बहस कर रहा है। वहां मौजूद युवक टैक्सी ड्राइवर पर चिल्ला रहे हैं कि उसने अपनी गाड़ी से लड़कियों को टक्कर मारी है। वे यह भी आरोप लगा रहे हैं कि ड्राइवर बिना रुके मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसके जवाब में बुजुर्ग ड्राइवर कहता है कि उसने कोई टक्कर नहीं मारी, बल्कि लड़कियां खुद उसकी गाड़ी से टकराई हैं। वह यह भी कहता है कि उसकी टैक्सी में सवारी बैठी हुई है और वह सिर्फ अपना काम कर रहा था। युवक ड्राइवर को वहां से जाने नहीं देते। जब ड्राइवर वहां से जाने की कोशिश करता है, तो एक युवक उसे धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद बुजुर्ग कहता है, तुमने मुझे धक्का क्यों मारा? इसके बाद बुजुर्ग पुलिस को फोन करता है। मौके पर पुलिस पहुंचती है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबियों के लिए न्यूजीलैंड जाना हुआ मुश्किल:42% स्टडी वीजा कैंसिल, एंट्री में दिक्कतें, सबको अंग्रेजी जरूरी, सरप्राइज इंटरव्यू में फेल तो डिपोर्ट न्यूजीलैंड सरकार ने इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिनका असर भारतीयों खासकर पंजाबियों पर दिखने लगा है। एक हफ्ते के भीतर पंजाब के दो लोगों को देश में एंट्री के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि 42 फीसदी स्टूडेंट वीजा रद्द होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Archery World Cup Stage 2: भारत ने बिना कोच के जीता गोल्ड, चीन को हराया, दीपिका कुमारी का तजुर्बा आया काम

India beat China: भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 के रिकर्व इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने चीन को शूट ऑफ में हराया. Sun, 10 May 2026 14:31:16 +0530

  Videos
See all

Naag Nagin Dance Viral Video: नाग-नागिन का डांस देख हर कोई हैरान! | #shorts #snakevideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:05:43+00:00

Iran America War Update: ईरान के ऐक्शन से बौखलाए ट्रंप?|Trump |Breaking | Hormuz | Iran Attack | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:01:15+00:00

Hungary's famous dancing politician leads Peter Magyar inauguration celebrations. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:00:04+00:00

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार 2.0 का दूसरा विस्तार क्यों अहम? | UP News | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers