Responsive Scrollable Menu

न्यूयॉर्क में सिख टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी का VIDEO:2 युवतियों को लेकर झगड़ा, अश्वेत युवक ने बीच सड़क धक्का दिया, बुजुर्ग 15 फीट दूर जा गिरा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की दो अश्वेत युवकों के साथ बहस और हाथापाई का वीडियो सामने आया है। इस दौरान अश्वेत युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर को धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। बुजुर्ग धक्का लगने से करीब 15 फीट दूर सड़क पर गिरा। युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसकी दो महिला दोस्तों को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी है। जबकि, बुजुर्ग इन आरोपों से इनकार कर रहा था। उल्टा वह कह रहा था कि ये युवतियां खुद उसकी गाड़ी की ओर आईं। हाथापाई के बाद बुजुर्ग सिख ड्राइवर ने मौके पर पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाकर वहां से चली जाती है। हालांकि, यह मामला कब का है और इसमें दिख रहा सिख ड्राइवर कौन है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। 2 युवतियों की टक्कर के आरोप से विवाद हुआ जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक युवक ने यह आरोप लगाया कि बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर 2 युवतियों को अपनी टैक्सी से टक्कर मार दी। इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की। वहीं, सिख टैक्सी ड्राइवर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। उल्टा युवतियां खुद उसकी गाड़ी के पास आई थीं, जिससे यह स्थिति बनी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है मौके पर मौजूद 2 युवक लगातार बुजुर्ग ड्राइवर को रोक रहे हैं और उसे अपनी गाड़ी तक जाने नहीं दे रहे। बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अश्वेत युवक अचानक आक्रामक हो जाता है और बुजुर्ग ड्राइवर को जोर से धक्का दे देता है, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान वीडियो बनाने वाला युवक उसे लगातार अपराधी कहकर संबोधित करता है। पुलिस के आने पर युवकों का व्यवहार बदला कुछ समय बाद मौके पर न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD स्कूल सेफ्टी ऑफिसर्स) पहुंचती है। पुलिस के सामने सिख ड्राइवर अपनी बात रखने की कोशिश करता है। जबकि, युवक दावा करता है कि उसके पास पूरी घटना का वीडियो सबूत मौजूद है। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार अचानक बदल जाता है और वह शांत होकर अधिकारियों से बातचीत करता दिखाई देता है। वह युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश देने की भी बात करता है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों से जानकारी ली। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में क्या दिख रहा एक बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर (पगड़ी और चेक शर्ट पहने हुए) कुछ युवकों से बहस कर रहा है। वहां मौजूद युवक टैक्सी ड्राइवर पर चिल्ला रहे हैं कि उसने अपनी गाड़ी से लड़कियों को टक्कर मारी है। वे यह भी आरोप लगा रहे हैं कि ड्राइवर बिना रुके मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसके जवाब में बुजुर्ग ड्राइवर कहता है कि उसने कोई टक्कर नहीं मारी, बल्कि लड़कियां खुद उसकी गाड़ी से टकराई हैं। वह यह भी कहता है कि उसकी टैक्सी में सवारी बैठी हुई है और वह सिर्फ अपना काम कर रहा था। युवक ड्राइवर को वहां से जाने नहीं देते। जब ड्राइवर वहां से जाने की कोशिश करता है, तो एक युवक उसे धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद बुजुर्ग कहता है, तुमने मुझे धक्का क्यों मारा? इसके बाद बुजुर्ग पुलिस को फोन करता है। मौके पर पुलिस पहुंचती है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबियों के लिए न्यूजीलैंड जाना हुआ मुश्किल:42% स्टडी वीजा कैंसिल, एंट्री में दिक्कतें, सबको अंग्रेजी जरूरी, सरप्राइज इंटरव्यू में फेल तो डिपोर्ट न्यूजीलैंड सरकार ने इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिनका असर भारतीयों खासकर पंजाबियों पर दिखने लगा है। एक हफ्ते के भीतर पंजाब के दो लोगों को देश में एंट्री के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि 42 फीसदी स्टूडेंट वीजा रद्द होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

कनाडा में सिख बुजुर्ग से मारपीट, घर के सामने आकर बोला हमलावर- 'मेरे देश से निकलो', हेट क्राइम केस दर्ज

कनाडा के वुडस्टॉक में एक युवक ने सिख बुजुर्ग पर नस्लभेदी हमला किया और उन्हें देश छोड़ने को कहा. पुलिस ने इसे हेट क्राइम मानकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो वायरल है और विश्व सिख संगठन ने भी इस पर चिंता जताई है. युवक ने हमला किया और कहा कि मेरे देश से निकल जाओ.

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: नए-नए पापा बने सूर्यकुमार यादव ने पैप्स का कराया मुंह मीठा, वीडियो वायरल

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों मैदान के बाहर अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों को जी रहे। हाल ही में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद पूरा परिवार खुशी में डूबा हुआ है। 7 मई को बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां उन्होंने पैपराजी के साथ अपनी खुशी साझा की। एयरपोर्ट में एंट्री करने से पहले सूर्या ने रिपोर्टर्स को मिठाई बांटी और बड़े ही सादगी भरे अंदाज में कहा, 'ये लो, आप लोग खाना ये।' उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सूर्यकुमार और देविशा ने जुलाई 2016 में शादी की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और क्रिकेट फैंस के बीच उनकी जोड़ी काफी लोकप्रिय मानी जाती है। इसी साल मार्च में दोनों ने बेबी शॉवर समारोह भी रखा था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर मुकाबला जीतना जरूरी है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होना है, लेकिन बेटी के जन्म के चलते सूर्यकुमार टीम के साथ रायपुर नहीं गए थे।

हालांकि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने साफ किया है कि सूर्यकुमार मैच वाले दिन रायपुर पहुंच जाएंगे। वहीं टीम कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी नजर बनाए हुए है। हार्दिक पीठ में ऐंठन की वजह से पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने बताया कि हार्दिक की मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है, जबकि सूर्यकुमार अगले दिन टीम से जुड़ जाएंगे। अगर सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की बात करें, तो आईपीएल 2026 में अब तक उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं। हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी में लय लौटती नजर आई है।

मुंबई इंडियंस फिलहाल सिर्फ 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नीचे बनी हुई है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे।

Sun, 10 May 2026 14:58:05 +0530

  Videos
See all

Taste of Uttar Pradesh Summit 2026 LIVE: टेस्ट ऑफ यूपी समिट | Republic Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:11:19+00:00

Lucknow Airport Drug Bust: बैंकॉक से आए यात्रियों से 14 करोड़ का गांजा ज़ब्त | Air Intelligence Unit #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:14:34+00:00

Punjab Sacrilege Law Row : CM Bhagwant Mann vs Akal Takht, बेअदबी कानून पर टकराव तेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:12:49+00:00

Vijay Thalapathy Oath | बेटे को शपथ लेते देख...भावुक हुए विजय के पिता #vijaythalapathy #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:09:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers