Tips To Masala Paneer: डेयरी वाला मिलावटी पनीर लेने के बजाए आप घर पर ही सॉफ्ट और टेस्टी मसाला पनीर बना सकते हैं। कुछ आसान टिप्स की मदद से ऐसा पनीर बनेगा, जो सब्जी से लेकर टिक्का तक हर डिश का स्वाद बढ़ा देगा।
Rohit Sharma TV Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर डेब्यू करेंगे। उनके नए शो का एक टीजर भी रिलीज किया गया है। इस टीजर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
Urvil Patel Fastest fifty record: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। उर्विल ने चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में महज 13 गेंद में अपने पचास रन पूरे किए। इसके साथ ही वो लीग इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बैटर बन गए।
उर्विल ने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की है। लखनऊ की तरफ से मिले 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही थी। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 45 रन जोड़ लिए थे। इसी स्कोर पर संजू 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद उर्विल तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣4️⃣6️⃣❗????
Urvil Patel is unleashing absolute carnage at Chepauk! ????????
उर्विल ने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। इसका अंदाजा इससे लगाय जा सकता है कि उन्होंने पहली 9 गेंदों में 6 छक्के मारे। उन्होंने आवेश खान की गेंदों पर लगातार तीन छक्के मारे। अगले ओवर में उन्होंने दिग्वेश राठी को भी नहीं छोड़ा और 6 गेंदों में 25 रन कूट डाले। इस ओवर में भी उर्विल ने 3 छक्के और एक चौका मारा।
Urvil Patel’s emotional celebration for his father after smashing a 13-ball fifty.