Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में अफगान प्रवासियों से वसूली और जबरन बेदखली के आरोप: रिपोर्ट

काबुल, 8 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे अफगान प्रवासियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह दावा किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान छोड़ने की कोशिश कर रहे कई प्रवासियों को रास्ते में कई बार रोका गया और उनसे जबरन पैसे वसूले गए।

अफगान मीडिया आउटलेट अमु टीवी ने पूर्वी अफगानिस्तान के स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि खासतौर पर व्यस्त तोरखम सीमा चौकी पर पाकिस्तानी पुलिसकर्मी प्रवासियों से पैसे मांग रहे थे और इसके लिए बल या धमकी का इस्तेमाल भी किया जा रहा था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तानी प्रशासन ने अफगान परिवारों पर दबाव बढ़ा दिया है। जिन घरों को उन्होंने वर्षों में बनाया था, उन्हें तोड़कर जल्द से जल्द अफगानिस्तान लौटने के लिए कहा जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, “पाकिस्तानी अधिकारियों ने प्रवासियों को अपने घर खुद ध्वस्त करने और जल्द से जल्द अफगानिस्तान लौटने का निर्देश दिया है।”

हालांकि, जबरन वसूली और घर तोड़ने के आरोपों पर पाकिस्तान की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच इस्लामाबाद लगातार तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है। पिछले छह महीनों में दोनों पक्षों के बीच तनाव काफी बढ़ा है।

तालिबान ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी अन्य देश पर हमला करने के लिए नहीं होने दिया जाता।

तनाव के दौरान सीमा पर झड़पें और हवाई हमले भी हुए हैं।

रिपोर्ट में विश्लेषकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के हवाले से कहा गया कि “अफगान प्रवासी इस्लामाबाद और तालिबान के बीच राजनीतिक और सुरक्षा विवाद का खामियाजा भुगत रहे हैं।”

यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब कतर और तुर्किये की मध्यस्थता में कई दौर की वार्ताएं भी हो चुकी हैं।

सीमा पर तनाव के कारण व्यापारिक मार्गों और बॉर्डर क्रॉसिंग को भी समय-समय पर बंद करना पड़ा है।

तालिबान संचालित प्रवासी मामलों के आयोग के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान विभिन्न बहानों से तोरखम सीमा पर लौट रहे अफगानों को जानबूझकर रोके हुए है।

रिपोर्ट में सहायता एजेंसियों के हवाले से चेतावनी दी गई है कि बड़ी संख्या में लौट रहे लोग बेहद कम सामान, सीमित आर्थिक संसाधनों और अनिश्चित भविष्य के साथ अफगानिस्तान पहुंच रहे हैं, जहां पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट और मानवीय आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक क्वालिफायर सीरीज की मेजबानी करेगा शांगहाई

बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि शांगहाई, टोक्यो, मॉन्ट्रियल और ऑरलैंडो वर्ष 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए ओलंपिक क्वालिफाइंग सीरीज के मेजबान शहर होंगे।

वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब शांगहाई इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी करेगा।

लॉस एंजेलिस ओलंपिक क्वालिफाइंग सीरीज के चार चरण होंगे। इनमें से दो चरण एशिया में, यानी टोक्यो और शांगहाई में मई 2028 के दौरान आयोजित किए जाएंगे, जबकि दो चरण उत्तरी अमेरिका के मॉन्ट्रियल और ऑरलैंडो में जून 2028 में होंगे। प्रत्येक चरण में 3x3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, फ्रीस्टाइल बीएमएक्स, रॉक क्लाइंबिंग, फ्लैग फुटबॉल और स्केटबोर्डिंग जैसे खेल शामिल होने की संभावना है।

आईओसी ने पेरिस ओलंपिक चक्र के दौरान इस क्वालिफाइंग सीरीज की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य ओलंपिक खेलों के सीमित दिनों से आगे बढ़कर पूरे ओलंपिक आंदोलन के उत्साह को बनाए रखना और युवाओं को खेलों से अधिक जोड़ना है। आईओसी की अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री ने कहा कि यह सीरीज लॉस एंजेलिस ओलंपिक की राह में एक रोमांचक वैश्विक प्रतियोगिता साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रशंसक केंद्र में रहेंगे, जहां खेलों के साथ संगीत, संस्कृति और उत्सव जैसा माहौल भी देखने को मिलेगा।

उल्लेखनीय बात यह है कि वर्ष 2024 की क्वालिफाइंग सीरीज के दौरान शांगहाई और बुडापेस्ट ने सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। इस बार शांगहाई में प्रतियोगिता शहर के पश्चिमी तट, यानी शांगहाई वेस्ट बंड क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, जो शहर के विश्वस्तरीय तटीय इलाके का हिस्सा है। शांगहाई नगर खेल ब्यूरो के अनुसार, युवा, शहर, रचनात्मकता और ऊर्जा की थीम पर आधारित यह आयोजन युवाओं और शहर के साझा विकास को नई गति देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

न रोहित न विराट, केएल राहुल ने रच दिया इतिहास, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

kl Rahul creates history: केकेआर के खिलाफ केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट जरूर हो गए, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए, जिससे वह इस लीग में तीन टीमों के लिए इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली से पहले राहुल ने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. Fri, 8 May 2026 20:24:30 +0530

  Videos
See all

Mahabahas: ‘मुश्किल वक्त’ की बात, राहुल-अखिलेश रहेंगे साथ? | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T15:45:07+00:00

Hantavirus | News Ki Pathshala | हंता वायरस के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट #shorts #hantavirus #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T15:39:47+00:00

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बंगाल के नए सीएम? | #suvenduadhikari #bengalcm #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T15:37:37+00:00

APKA RAJYA: Moradabad टोल प्लाजा पर महात्मा टिकैत नाम पर हंगामा! कर्मचारियों से मारपीट | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T15:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers